बॉलीवुड मसाला

Oscar Award 2023 : नाटू-नाटू और द एलिफेंट व्हीस्परर्स ने ऑस्कर किया अपने नाम, PM Modi ने ट्वीट कर दी बधाई

नोएडा। Oscar Award 2023 भारत के लिए बहुत खास होने वाले है। भारत को पहली बार एक साथ तीन नॉमिनेशन मिले है। Oscar 2023 में पूरे भारत की उम्मीद RRR के नाटू-नाटू गाने पर टिकीं हुई है।

नाटू-नाटू गाने ने Oscar 2023 किया अपने नाम
Oscar 2023 में भारत के नाटू-नाटू गाने को ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर मिला है। नाटू-नाटू गाने को हाल ही में दो अवार्ड और मिले थे। इसके अलावा ऑस्कर में ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने बेस्ट भारतीय शार्ट फिल्म का पुरस्कार जीता है।

फिल्मों के सबसे बड़े अवार्ड की शुरुआत हुई
अमेरिका में फिल्मों के सबसे बड़े Oscar Award 2023 शो की शुरुआत हो गयी है। Oscar Award को पूरी दुनिया में बहुत से लोग देखते हैं। ऑस्कर अवार्ड के नॉमिनेशन में किसी भी मूवी का नाम आना ही बहुत बड़ी बात मानी जाती है। इससे पहले भी एक बार भारत की चार फिल्मे ऑस्कर अवार्ड में अलग अलग कैटेगरी में नॉमिनेट हई थीं।

PM Modi ने ट्वीट कर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर पोस्ट करके भारत को Oscar के लिए बधाई दी है। PM Modi ने कहा ( ‘नातू नातु’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। बधाई हो @mmkeeravaani, @boselyricist)

 

 

 

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close