उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

आक्सफोर्ड की ग्रेजुएट आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, केजरीवाल के आवास पर विधायकों की बैठक में लगी नाम पर मुहर

नई दिल्ली(फेडरल भारत भारत): दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का पदभार पार्टी का सर्वाधिक चर्चित और लोकप्रिय चेहरा मानी जाने वाली आतिश मार्लेना संभालेंगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई विधायकों की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगा दी गई। आतिशी आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। वह दिल्ली सरकार में शिक्षामंत्री का दायित्व निभा रही थीं।

अरविंद केजरीवाल ने रखा प्रस्ताव

विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आतिशी का नाम सबसे आगे थे। आतिशी पंजाबी परिवार से हैं और दिल्ली में पंजाबी समुदाय एक बड़ा वोट बैंक माना जाता है। उनके नाम पर मुहर लगने की एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है। वह आम आदमी पार्टी में सबसे बड़ा और उभरता हुआ चेहरा मानी जाती हैं।

मुख्यमंत्री की दौड़ कई नाम थे शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान के नाम शामिल थे। लेकिन आखिर में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है।

केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सुबह आम आदमी पार्टी विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में सभी मंत्रियों और विधायकों को बुलाया गया है। सबसे पार्टी नेता दिलीप पांडे ने प्रस्ताव रखा कि अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री का नाम डिसाइड करें। सभी विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया है। सभी विधायकों ने खड़े होकर प्रस्ताव को स्वीकार किया।

केजरीवाल ने की थी इस्तीफे की घोषणा

शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ से बाहर आकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में इस्तीफा देने की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था। इसके बाद से दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं थी।

आतिशी के पास न घर ना गाड़ी

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही आतिशी मार्लेना के पास न खुद का घर है और न ही उनके नाम पर कोई जमीन दर्ज है। विदेश में पढ़ी नई सीएम बनने जा रहीं आतिशी की नेटवर्थ एक रुपये से अधिक है। चुनावी हलफनाम के अनुसार उनके पास 1.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है। करोड़पति होने के बावजूद उनके ऊपर कोई देनदारी नहीं है।

Mukesh Pandit

Tags

Related Articles

Back to top button
Close