crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दर्दनाकःचालक की लापरवाही ने ले ली दो लोगों की जान, दो लोग गंभीर रूप से घायल

देर रात करीब पौने दो बजे हुआ हादसा, हादसे में घायल लोग ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहे थे

ग्रेटर नोएडा। एक रेस्टोरेंट के चार कर्मचारी ड्यूटी के बाद घर लौट रहे हादसे का शिकार हो गए। उनकी मोटर साइकिल में आइशर कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। इनमें से लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका अस्पताल में इलाज जारी है। वे लोग अपनी ड्यूटी समाप्त कर वापस अपने आवास पर जा रहे थे। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कैंटर को कब्जे में ले लिया है।

क्या है मामला

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना एक्सप्रेस- वे क्षेत्र के अन्तर्गत 5 जनवरी की देर रात करीब 1.45 बजे एक मोटर साइकिल से शोभित, भावना, कौशलेंद्र उर्फ कौशल और सोनू मूल निवासी ग्राम लालगढी मोतीगढी थाना पचोकरा जिला फिरोजाबाद वर्तमान में ग्राम बरौला थाना सेक्टर 49 में रहते हैं, लौट रहे थे। वे चाई-फाई ग्रेटर नोएडा स्थित रेस्टोरेन्ट में चारो काम करते थे।

कैंटर ने मारी टक्कर

वे एडवांट के सामने पहुंचे ही थे कि ग्रेटर नोएडा की ओर से आ रहे एक फर्नीचर से भरा आइसर कैन्टर ने उनकी मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इससे चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने निठारी स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

दो किया मृत घोषित

अस्पताल में डाक्टरों ने भावना पुत्री विजयवीर (उम्र करीब 19 वर्ष) और शोभित पुत्र चन्द्रपाल (उम्र करीब 23 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। शेष अन्य दों घायलों को शारदा अस्पताल में ग्रेटर नोएडा में इलाज जारी है।

कैंटर को पुलिस ने कब्जे में लिया

पुलिस ने हादसे के बाद फर्नीचर से भरे आइसर कैन्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। फर्नीचर से भरे आइसर कैन्टर के मालिक से संचालक के सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है। शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे में अपनी जान गंवाने वाले शोभित के बडे भाई शिवकुमार की लिखित तहरीर के आधार पर मुदकमा दर्ज कर लिया गया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close