उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

पंचायतः 10 अक्टूबर की महापंचायत समस्या समाधान होने तक चलेगी

जलपुरा गांव में हुई विचार गोष्ठी व पंचायत में की गई घोषणा, सैकड़ों किसान रहे शामिल

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत एवं विचार गोष्ठी जलपुरा गांव में रविवार को हुई। पंचायत में आगामी 10 अक्टूबर को यमुना एक्सप्रेस-वे जीरो पॉइंट पर होने वाली महापंचायत के बारे में विचार-विमर्श किया गया।

समस्याओं पर हुई चर्चा

विचार-गोष्ठी और पंचायत में ग्रामीणों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की। इनमें आबादी निस्तारण बैकलिज 6 प्रतिशत प्लॉट, गांव के रास्ते आदि शामिल रहे। विचार गोष्ठी में कहा गया कि इन सारी समस्याओं को भी 10 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत में उठाया जाएगा।

ग्रेनो विकास प्राधिकरण पर आरोप

पंचायत में भारतीय किसान यूनियन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने आरोप लगाया कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण बहरा और गूंगा हो चुका है। गौतमबुद्ध नगर पूरे भारत में एक ऐसा जिला है जिसमें न्याय पंचायत खत्म कर दी गई है। इसके विकल्प के रूप में कोई दूसरी व्यवस्था नहीं बनाई है। ऐसा कर गांवों के लोगों के साथ अन्याय किया गया है। उनकी समस्याएं कोई प्रमुखता से नहीं रख पाता। आने वाली 10 अक्टूबर को गौतमबुद्ध नगर जिले के तीनों प्राधिकरणों (नोएडा विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के खिलाफ यह आंदोलन है। जब तक गांव की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक महापंचायत (धरना) चलती रहेगी। यह अनिश्चितकालीन होगा।

इस मौके पर अनित कसाना, सुरेंद्र नागर फिरेराम तोगर, विनोद शर्मा, सुनील प्रधान, राजीव मलिक राज्य प्रधान नवनीत, विपिन तवर, गजेंद्र नागर, महेश खटाना, योगेश भाटी शानू, नागेश, जोगिंदर चेची, भगत सिंह, जितते बैसला आदि मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close