उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

पंचायतः `भाकियू’ (ए राजनीतिक) की तीन दिवसीय चिंतन शिविर हरिद्वार में नौ जून से

पंचायत में कई पदाधिकारियों ने लिया भाग, गौतमबुद्ध नगर जिले से भी जाएंगे कई लोग

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (ए राजनीतिक) की पंचायत जिला कैंप कार्यालय भूपेंद्र फार्म हाउस दनकौर में हुई। पंचायत में 9 से 11 जून तक हरिद्वार में आयोजित चिंतन शिविर के मुद्दे पर चर्चा की गई।

बढ़-चढ़कर भाग लेंगे पदाधिकारी

पंचायत में तय किया गया कि हरिद्वार में आयोजित चिंतन शिविर में गौतमबुद्ध नगर जिले से भी भाकियू (ए राजनैतिक) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। पंचायत में चिंतन शिविर के आयोजन में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया गया। पंचायत की अध्यक्षता ठाकुर विजयपाल प्रधान ने की। संचालन सोमेश भारद्वाज ने किया।

ये लोग रहे पंचायत में शामिल

पंचायत में प्रमुख रूप से चौधरी जीवन सिंह, ठाकुर ओमबीर सिंह, चौधरी दया प्रधान, ठाकुर विजय पाल, ठाकुर प्रदीप भाटी, ठाकुर संजय दादा, चौधरी अनूप सिंह, आशु वर्मा, महेंद्र शर्मा, चौधरी हरेंद्र सिंह, चौधरी प्रदीप अंबावत, चौधरी राज सिंह, दीपक यादव, चौधरी सुंदर सिंह, चौधरी पप्पू उर्फ कुकी, पंडित मनोज शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सोमेश भारद्वाज, जिला अध्यक्ष चौधरी महेंद्र मुखिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close