×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टशिक्षा

नोएडा में हड़कंप: शिव नादर स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल बंद

नोएडा – नोएडा स्थित शिव नादर स्कूल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई। स्कूल को शुक्रवार सुबह ई-मेल के माध्यम से धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूल को बंद रखने का निर्णय लिया।

स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के अभिभावकों को ई-मेल भेजकर स्थिति की जानकारी दी। ई-मेल में बताया गया कि जो छात्र स्कूल बसों के माध्यम से पहले ही स्कूल पहुंच चुके थे, उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ वापस उनके घर भेजा जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शिव नादर स्कूल को इसी प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं। स्कूल नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में स्थित है। धमकी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सुरक्षा को देखते हुए आसपास के क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है और जांच जारी है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close