×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नोएडा ARTO ऑफिस के बाहर पार्किंग माफिया की मनमानी – ₹20 की जगह ₹80 वसूली, वीडियो वायरल होने पर उठी कार्रवाई की मांग

नोएडा : सेक्टर-33 स्थित एआरटीओ (ARTO) ऑफिस के बाहर पार्किंग के नाम पर खुलेआम लूट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नोएडा प्राधिकरण की अधिकृत पार्किंग संचालित हो रही है, जहां कार के लिए निर्धारित शुल्क मात्र ₹20 है, लेकिन मौके पर मौजूद पार्किंग ठेकेदार लोगों से चार गुना अधिक, यानी ₹80 वसूल रहा है।

यह खुलासा नोएडा के वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट कर इस अवैध वसूली की पोल खोली। पत्रकार ने अपने पोस्ट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि पार्किंग स्थल अधिकृत है, लेकिन ठेकेदार मनमाने दाम वसूलकर जनता को लूट रहा है। उन्होंने इस मामले में प्राधिकरण ke सीईओ और नोएडा पुलिस को टैग करते हुए तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि पार्किंग कर्मी से जब अधिक शुल्क का कारण पूछा गया, तो उसने बिना कोई संतोषजनक जवाब दिए ₹80 की वसूली पर अड़ा रहा। यह न केवल नोएडा अथॉरिटी द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता के अधिकारों के साथ खुली धज्जियां उड़ाने जैसा है।

स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना है कि इस तरह की मनमानी वसूली यहां लंबे समय से चल रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कई लोगों ने बताया कि विरोध करने पर पार्किंग स्टाफ अभद्रता पर उतर आता है।

इस मामले ने एक बार फिर नोएडा में पार्किंग प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों ने मांग की है कि नोएडा अथॉरिटी और पुलिस प्रशासन तत्काल जांच कर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में कोई भी जनता से इस तरह की अवैध वसूली न कर सके।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close