उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

सावधान ! ग्रेटर नोएडा में सक्रिय है ठगों का गैंग, पति-पत्नी मिलकर ठग रहे है भोले भाले लोगों को

मुनाफे का झांसा देकर ठग रहे है लोगों को , मुख्यमंत्री को की शिकायत

ग्रेटर नोएडा : नोएडा और ग्रेटर नोएडा से आए दिन धोखाधड़ी और चोरी के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे ही एक गैंग के ग्रेटर नोएडा में सक्रिय होने की खबर मिली है। पता चला है की आशीष रामख्यानी और उनकी पत्नी प्रज्ञा राय मिलकर लोगों से करोड़ो रुपए लूट चुके है। दोनों ने कई व्यापारियों को मुनाफे का लालच देकर बहुत सारा पैसा ठग लिया है। इन लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।

मुख्यमंत्री को की शिकायत
ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-4 में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आशीष रामख्यानी और उनकी पत्नी प्रज्ञा राय पर मिलकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है आशीष और उनकी पत्नी प्रज्ञा राय रामख्यानी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन नामक कंपनी में काम करते हैं।आशीष की पत्नी और उसके साथी कर्मचारियों ने ठगों का एक ग्रुप बना लिया है। ये गैंग साथ मिलकर लोगों के पैसे लूटके भाग जाते हैं।

बड़े मुनाफे का वादा कर कई लोगों को ठगा
इस समूह ने बड़े मुनाफे का वादा करके कई लोगों से पैसे लिए हैं, और वे आज भी लोगों से ठगी कर रहे हैं। इस समूह के सदस्यों में से एक प्रज्ञा राय रामख्यानी है, जो ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद में कई व्यापारियों से पैसे ठग चुकी है।

अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज
इस गिरोह के सदस्यों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामले में आशीष रामख्यानी को कुछ दिनों के लिए जेल भी भेजा गया था, लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गया और फिर से ठगी करने लगा। दोनों बहुत शातिर हैं। वे लोगों को बताते हैं कि वे उद्योग और जमीन में निवेश कर रहे हैं और अगर आप हमारे साथ निवेश करेंगे तो एक महीने में ही आपको बड़ा मुनाफा होगा। जब कोई निवेश के लिए उन्हें पैसा दे देता है, तो वे उन्हें नुकसान होने का झांसा देते है और सारे पैसे लेकर गायब हो जाते है।
पुलिस ठगों को ढूंढ़ने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है वह जल्द ही पूरे गैंग को हिरासत में ले लेंगे। पुलिस ने लोगों को सावधानी से रहने का भी सन्देश दिया है।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close