उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर

भीषण गर्मी से लोग बेहाल, अभी राहत की उम्मीद नहीं

 झांसी में भीषण गर्मी ने पिछले एक दशक का रिकार्ड तोड़ा

नोएडा। उत्तर प्रदेश के लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। फिलहाल उन्हें अभी गर्मी से निजाद मिलने की उम्मीद नहीं है। लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को जबरदस्त तपिश के दौर से गुजरा। शुक्रवार को तो कई स्थानों पर दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को भी 45 डिग्री तक तापमान जाने की संभावना है। भीषण तपिश और लू की वजह से प्रदेश के अनेक जिलों में जनजीवन खासा प्रभावित है। दोपहर में सड़कों पर आमतौर पर सन्नाटा रहता है और खुले में काम करने वाले लोग जबरदस्त गर्मी से बेहाल रहते हैं।

इन जिलों गर्मी से ये हाल

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा झांसी में पारा पिछले करीब एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 47.6 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया। कानपुर में दिन का तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 46.6 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस, उरई में 46 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नोएडा में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close