उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टमध्य प्रदेश

दौराः फोनरवा ने शहर को नंबर-1 बनाने को इंदौर के मेयर से की मुलाकात

इंदौर के दौरे में सफाई व्यवस्था, आम लोगों के नजरिये, कूड़ा निष्पादन, कूड़े से गैस बनाने आदि के बारे में जानकारी ली

नोएडा। फोनरवा प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा शहर को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता में लगतार 6 वर्षों नंबर एक बने शहर इंदौर का दौरा किया। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वहां की सफाई व्यवस्था, सरकार-पब्लिक का नजरिया, कूड़े के निष्पादन, कूड़े से बनाई जा रही गैस, खाद बनाने आदि की विधि को देखा और उनके बारे में जानकारी ली।

इंदौर के मेयर से मुलाकात

फोनरवा प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर के मेयर पुष्पमित्र भार्गव से मुलाकात की। इस दौरान उनसे शहर के निविसियों, नगर निगम के कर्मचारियों के योगदान के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने विस्तार से सफाई व्यवस्था, कूड़े के निष्पादन, एसटीपी के संचालन आदि बारे में बताया। पुष्पमित्र भार्गव ने बताया कि यहां का हर निवासी शहर से प्यार करता है, इसलिए हमारा शहर स्वच्छता में नंबर-1 है। हम हर चीज का पुनः उपयोग में लाते हैं। गीले कचरे से बनी गैस से आज हमारी सिटी बस का संचालन हो रहा है। किसान कर रहे हैं जैविक खाद का प्रयोग 

फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने कहा शहर को स्वच्छता में नंबर एक बनाने का ही लक्ष्य नहीं अपितु जब शहर स्वच्छ होगा तो निश्चित ही शहरवासियों की जीवनशैली में बदलाव आएगा। शहर स्वच्छ होगा तो निश्चित ही शहरवासी स्व्स्थ रहेंगे। इंदौर को स्वच्छ बनाने में सबसे ज्यादा  योगदान किसी का है तो वहां के निवसियों का, व्यापारियों का, कर्मचारियों का है। वहां के रिहायशी इलाकों, बाजार में भी जाकर देखा तो पाया कि घरों से ही शत-प्रतिशत कूड़ा पृथक किया जा रहा है। वहां के कूड़े घर का लग्भग एक घण्टे तक निरीक्षण किया। वहां भी कोई गन्दगी नहीं दिखी। मार्केट में देखा तो डिस्पोजल का बिल्कुल प्रयोग नहीं है। चालान का भय नहीं है। वहां के हर व्यक्ति में शहर को स्वच्छ रखने का जुनून है।

ये थे प्रतिनिधिमंडल में शामिल

इंदौर शहर के दौरे में फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय भाटी, उपाध्यक्ष पवन यादव, अशोक त्यागी सलाहकार अशोक शर्मा साथ रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close