उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Noida News : गांवों में विकास कार्य न होने पर लोग करेंगे आवाज बुलंद, महापंचायत की तैयारी, स्मार्ट विलेज भी पूरी तरह हुए बदहाल

Noida/Greater Noida  News  : नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की लगभग 288 ग्राम पंचायतों को औद्योगिक नगरीय क्षेत्र घोषित किया गया था। साथ ही इन गांवों में पंचायत पुनर्गठन बंद किया गया है। विकास कार्य न होने की वजह से ये बदहाल हैं। लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों का इन गांवों के विकास और सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है।

यहां तक कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा डेढ़ दो वर्ष पूर्व दर्जनों गांवों को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया था। लेकिन इन गांवों का स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित होना तो दूर उल्टे इन गांवों में मलबे के ढेर लग गए हैं। गांवों के रास्ते जलमग्न है। लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी सेक्टर्स की स्वच्छता और विकास कार्यों का विजिट करते तो नजर आते हैं। ग्रेटर नोएडा के नगरीय क्षेत्र घोषित गांवों के विकास पर जन प्रतिनिधियों की भी आमतौर पर चुप्पी नजर आती है। जनप्रतिनिधि भी शहरी सेक्टर्स और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज के लोगों की समस्याओं को तो सुनते नजर आते हैं लेकिन गांवों के लोगों की तरफ इनका भी कोई विशेष फोकस नजर नहीं आ रहा है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख कर्मवीर नागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की तरफ से गांवों के विकास की अनदेखी की जा रही है। गांव मिलक लच्छी को डेढ वर्ष पूर्व स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया था लेकिन इस गांव में आज तक कोई विकास कार्य नहीं हो सका है। स्मार्ट विलेज के लिए विकास कार्यों के जो मानक बनाए गए हैं मिलक लच्छी के लिए कम्युनिटी सेंटर निर्माण कार्य, स्कूल निर्माण कार्य, खेलकूद का मैदान, लाइब्रेरी का निर्माण कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल ही नहीं किया गया है। जबकि विगत सत्र के दौरान यह मामला उत्तर प्रदेश विधानसभा में लोनी के विधायक मदन भैया ने उठाया था। उसके बाद भी अनदेखी की जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close