सिर्फ खरोंच नहीं, जानलेवा हो सकता है पालतू कुत्ते का नाखून – अहमदाबाद में पुलिस इंस्पेक्टर की रेबीज से मौत

नोएडा: पशु प्रेमियों और पालतू जानवर पालने वालों के लिए यह खबर एक गंभीर चेतावनी है। अहमदाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक पालतू जर्मन शेफर्ड (German Shepherd) के नाखून से आई मामूली खरोंच के चलते पुलिस इंस्पेक्टर वनराज मंझरिया की रेबीज (Rabies) से मौत हो गई।
पांच दिन पहले इंस्पेक्टर को उनके पालतू कुत्ते का नाखून लग गया था। कुत्ता पूरी तरह वैक्सीनेटेड था, फिर भी यह मामूली सी घटना जानलेवा साबित हुई। शुरुआत में इंस्पेक्टर ने इसे गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि काटने की जगह केवल नाखून से खरोंच आई थी। लेकिन धीरे-धीरे हालत बिगड़ती गई और उन्हें अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
रेबीज कितना खतरनाक है?
रेबीज एक वायरल संक्रमण है जो सीधे नर्वस सिस्टम और मस्तिष्क पर असर करता है। एक बार लक्षण शुरू होने के बाद, इसका कोई इलाज नहीं होता और मौत तय मानी जाती है। इंस्पेक्टर वनराज के केस में भी यही हुआ—आख़िरी समय में हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें बेड से बांधकर रखना पड़ा क्योंकि वायरस का असर दिमाग पर हो चुका था।
- क्या करें अगर लगे कुत्ते का नाखून या काट ले?
चाहे कुत्ता वैक्सीनेटेड हो या नहीं, अगर खरोंच भी आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। - एंटी-रेबीज वैक्सीन (Post-Exposure Prophylaxis – PEP) जरूर लगवाएं।
- घाव को तुरंत साबुन और पानी से कम से कम 10 मिनट तक धोएं।
- देरी जानलेवा साबित हो सकती है।




