उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

पौधारोपणः गौतम बुद्ध नगर जिले में 10 लाख 94 हजार 307 पौधे रोपे गए

तीनों दिनों के अभियान में विभिन्न विभागों और संस्थानों ने लिया भाग

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में वन महोत्व के तीसरे दिन तक कुल दस लाख 94 हजार 307 पौधे रोपे गए। ये पौधे विभिन्न विभागों और अन्य लोगों के सहयोग से रोपे गए हैं। पूरे उत्तर उत्तर में वर्ष 2022 में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत जनपद गौतमबुद्धनगर में कुल 921 स्थलों पर 11 लाख 98 हजार 096 पौधरोपण किया जाना निर्धारित है। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव ने पौधारोपण के लिए 5 जुलाई, 6 जुलाई, 7 जुलाई और 15 अगस्त नियत की है।

गौतमबुद्ध नगर जिले के जिला वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 5 जुलाई को पूरे जिले में विभिन्न विभागों द्वारा लाख आठ हजार 945 पौधों रोपे गए। पौधारोपण कार्य के दूसरे दिन 6 जुलाई को गौतम बुद्ध नगर जिले में तीनों 10 लाख 94 हजार 307 पौधे रोपे गए। इसमें सम्बन्धित राजकीय विभागों, संस्थाओं ने 87 हजार 900 पौधे रोपे। पौधारोपण के तीसरे दिन 7 जुलाई को भी जनपद गौतमबुद्धनगर में पौधारोपण हुआ जिसमें सम्बन्धित राजकीय विभागों और संस्थाओं ने 97 हजार 462 पौधे रोपे। इस प्रकार इस पौधारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन दिनों में जिले में अब तक कुल 10 लाख 94 हजार 307 पौधे रोपे जा चुके हैं जो निर्धारित लक्ष्य 106.5 प्रतिशत रहा।

उन्होंने यह भी बताया कि 7 जुलाई को मुठियानी ग्राम समाज, एनटीपीसी रेंज में वन महोत्सव के अन्तर्गत फूड फॉरेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किताब सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी एनटीपीसी रेंज, ग्राम प्रधान मुठियानी, सीआईएसएफ के अधिकारी और कर्मचारी, एनटीपीसी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में अधिक से अधिक पौधारोपण कर उसकी देख-भाल एवं जल संचय करने की अपील की गई।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close