अयोध्याउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

PM Ayodhya Visit: पीएम बोले- हमारी विरासत ही हमें प्रेरणा और सही मार्ग दिखाती है, नई ऊंचाई पर पहुंचनने के लिए अपनी विरासत संभालना जरुरी

Ayodhya : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को देशवासियों को समर्पित किया। महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्धाटन करने के बाद मोदी ने राष्ट्रीय को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छाया हुआ है। आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं।

उन्होंने कहा कि ‘हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है।’ दुनिया के हर देश को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचनने के लिए अपनी विरासत को संभालना ही होगा। हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है।

राष्ट्र सुभाष चंद्र बोस का किया याद
आजादी का सुभाष चंद बोस ने आज के दिन ही जयघोष ​किया था। आज विकसित भारत को इंफ्रास्टक्चार से जुडे ये काम, आधुनिक अयोध्या को गौरव के पटल पर फिर से गौरवांतित करेंगे। यह अध्योध्यावासियों के अथम प्रयास ह। उन्होंने अयोध्यावासियशें को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को विकास तक पहुंचने के लिए हिवरासत को संभालना होगा, हमाारी विरासत सभी मार्ग देती है आज का भारत पुरात्न ौर आज को रामलला कभी टंेंट में विराजते थे, आज पक्का घर रामलला को ही नही देश के करीब चखर करोड गरीबो को भी मिला है। आज भारत काशी विश्वनाथ धाम के तीन हजार से ज्यादा पंचायत भवन भी बनाए जा रहे है, केदराधाम का 3 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज भी बने हैं

राष्ट्र सुभाष चंद्र बोस का किया याद
रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सुभाष चंद्र बोस को याद किया। कहा कि देश के इतिहास में 30 दिसंबर ऐतिहासिक तिथि रही है। 1943 में आज के ही दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था।

ट्रेन के कोच में बच्चों से किया संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन के कोच में जाकर बच्चों से संवाद भी किया। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। किसी ने पीएम मोदी को कविताएं सुनाईं तो किसी ने अपने संस्मरण भी बताए। पीएम ने हाथ हिलाकर बच्चों, कर्मचारियों का अभिवादन भी किया। पीएम ने भी बच्चों से हालचाल जाना।

स्टेशन की सुविधाओं व बारीकियों से अवगत हुए मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टेशन की सुविधाओं को भी देखा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन के बारे में बारीकी से जानकारी दी। यहां क्या-क्या सुविधाएं किस-किस जगह होंगी, इससे भी पीएम को थ्रीडी मिनिएचर मॉडल के जरिए जानकारी दी।

ट्रेन के भीतर से भी लगे जय श्रीराम के जयघोष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई तो ट्रेन के अंदर बैठे बच्चे व यात्री जन भी जयश्रीराम, जय-जय सियाराम का उद्घोष करने लगे।

इनकी रही मौजूदगी
इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद लल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।

लोगों ने लगाए ‘जय राम, श्री राम’ के नारे
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे अयोध्या धाम के लिए पहली उड़ान भरते समय दिल्ली के लोगों ने ‘जय राम, श्री राम’ के नारे लगाए।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close