पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, जानिये अयोध्या से कैसे अलग होगा संभल का Kalki धाम

नोएडा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के संभल में Kalki Dham का शिलान्यास किया। श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा मंदिर का निर्माण किया जाएगा। अगले 5 साल में इस मंदिर को बनाकर देश को समर्पित करने का टारगेट है। ट्रस्ट के अध्यक्ष और मंदिर के पीठाधीश आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं।
कल्कि रूप में अवतार लेंगे भगवान विष्णु
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कल्कि धाम दुनिया का पहला ऐसा मंदिर होगा, जहां भगवान विष्णु के अंतिम अवतार लेने से पहले उनकी मूर्ति स्थापित हो जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, 4 लाख 32 हजार सालों का कलयुग होता है, जिसका पहला चरण चल रहा है। कलयुग के आखिरी चरण में भगवान विष्णु कल्कि के रूप में अवतार लेंगे। इसलिए 18 साल पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्कि धाम बनाने का संकल्प लिया, जो अब पूरा होने जा रहा है।
धाम की खासियतें…
मंदिर 5 एकड़ में बनेगा, जबकि राम मंदिर अयोध्या ढाई एकड़ में बना है।
धाम का शिखर 108 फीट ऊंचा है। 11 फीट ऊपर मंदिर का चबूतरा बनेगा।
10 गर्भगृह होंगे, जो भगवान विष्णु के सभी 10 अवतारों को समर्पित होंगे।
सोमनाथ मंदिर, राम मंदिर में इस्तेमाल गुलाबी पत्थरों से कल्कि धाम बनेगा।
राम मंदिर अयोध्या की तरह इसमें भी स्टील या लोहे का इस्तेमाल नहीं होगा।