×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

त्रिनिदाद पहुंचे पीएम मोदी, प्रवासियों को बताया ‘भारत की आत्मा का प्रतिबिंब’

नोएडा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे के दूसरे चरण में त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे। पीयार्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने नेशनल साइक्लिंग वेलोड्रोम कोवा में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

आप भारत की आत्मा के प्रतीक हैं – पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद में बसे भारतीय मूल के लोगों की संस्कृति, परंपरा और भारत से जुड़ाव को सराहा। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को भारत की आत्मा का प्रतिबिंब बताते हुए उनकी श्रद्धा और समर्पण को नमन किया।

राम मंदिर की प्रतिकृति और सरयू जल की सौगात

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद के लोगों को राम मंदिर की प्रतिकृति और अयोध्या की सरयू नदी का पवित्र जल भेंट करते हुए कहा, “आपने अयोध्या के लिए जल और पवित्र शिला भेजी थी, उसी भावना के साथ मैं यह सौगात लेकर आया हूं।”

महाकुंभ का पावन जल भी लाए मोदी

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि वे प्रयागराज के महाकुंभ का पवित्र संगम जल भी लेकर आए हैं। उन्होंने वहां की प्रतिनिधि कमला जी से आग्रह किया कि यह जल त्रिनिदाद की ‘गंगा धारा’ में अर्पित किया जाए।

आप भारत के सांस्कृतिक राजदूत हैं

पीएम मोदी ने कहा, “आप लोग न केवल भारत की परंपरा और मूल्यों को जीवंत रखते हैं, बल्कि पूरी दुनिया में भारत का चेहरा भी हैं। आप हमारी संस्कृति के वाहक हैं, भारत की गरिमा का विस्तार हैं।”

त्रिनिदाद में गूंजती हैं भारतीय परंपराएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिनिदाद में भारत के शहरों की झलक मिलती है — चाहे वह पटना, बनारस या कोलकाता हों। यहां नवरात्रि, शिवरात्रि और जन्माष्टमी जैसे त्योहार पूरे उत्साह से मनाए जाते हैं।

मिट्टी छोड़ी, पर नमक नहीं छोड़ा

अपने संबोधन में उन्होंने त्रिनिदाद में बसे भारतीयों के संघर्ष और आत्मबल की सराहना करते हुए कहा, “आपके पूर्वजों ने भारत की धरती छोड़ी, लेकिन रामायण को अपने दिल में बसाए रखा। उन्होंने गंगा-यमुना पीछे छोड़ी, लेकिन भारतीय संस्कृति और स्वाद नहीं छोड़ा।”

उच्चस्तरीय वार्ताएं: द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान त्रिनिदाद की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

यह यात्रा भारत-त्रिनिदाद संबंधों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और त्रिनिदाद के रिश्तों को और गहरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रवासी भारतीयों से जुड़ाव और सांस्कृतिक समन्वय ने इसे ऐतिहासिक बना दिया है।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close