उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडा

पॉड टैक्सि : नोएडा बढ़ रहा तरक्की की ओर, अब यहा भी चलेंगी पॉड टैक्सियां

नोएडा में जल्द ही दौड़ेंगी पॉड टैक्सियां , अब लंदन की तरह नोएडा भी होगा आधुनिक

नोएडा। पॉड टैक्सियां भारत के लिए नया कॉन्सेप्ट होने वाला है अभी तक भारत में कही भी पॉड टैक्सियां चालू नहीं हुई है। यह एडवांस तकनीक लोगों के लिए नयी होने वाली है। अभी तक दुनिया में सिर्फ कुछ राष्ट्र में ही पॉड टैक्सियां चलती है।

इन जगहों पर चलती है पॉड टैक्सी
पॉड टैक्सी की तकनीक बहुत एडवांस है और लोगों के लिए नयी भी है। अभी तक यह टैक्सियां लंदन , अबूधाबी और साउथ कोरिया में ही चलती है। इन देशों में पॉड टैक्सी की तकनीक को अच्छे से अपनाया है। अब यह तकनीक हमारे भारत में भी दिखने वाली है।

तैयारियां हो गयी शुरू
भारत में पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए इंडियन पोर्ट रेल और रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईपीआरआरसीएल) ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। प्रोजेक्ट को सरकार की मंजूरी का इन्जार है। इसके बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इंडिया में पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट शुरूं करने के लिए विदेश से तकनीक को समझा जाएगा। तकनीक समझने के लिए अफसर जल्द ही आबुधाबी और लंदन की यात्रा पर जाएंगे और वहा से इस एडवांस तकनीक को समझ कर भारत लाएंगे।

कितना लंबा होगा रूट
नोएडा में पॉड टैक्सी के लिए 14 किमी लंबा रुट तैयार किया जाएगा। यह रुट जेवर इंटरनैशनल एयरपोर्ट से फिल्‍म सिटी तक का होगा। एयरपोर्ट से फिल्‍म सिटी जाने वाले यात्रियों के लिए पॉड टैक्सी की सुबिधा शुरू हो जाएगी। पॉड टैक्सियां दो तरह की तकनीक से चलती है यह ट्रैक और केबल पर चलती है। पर नोएडा में पॉड टैक्सी को ट्रैक पर चलाने की योजना बनाई जा रही है। पॉड टैक्‍सी में ड्राइवर नहीं होता है। इन टैक्सियों का पूरा संचालन कंप्‍यूटराइज्‍ड होता है।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close