नोएडा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, 13 सेक्टरों में सुरक्षा तैनाती और CCTV से निगरानी
नोएडा: नोएडा पुलिस प्रशासन ने 11 जुलाई से 9 अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार कर ली है।
23 जुलाई को शिवरात्रि के दिन भारी भीड़ के मद्देनज़र जिले को 13 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
70 प्रमुख शिव मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित
DCP यमुना प्रसाद ने बताया कि नोएडा क्षेत्र के करीब 70 प्रमुख शिव मंदिरों को चिह्नित किया गया है, जहां कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे। इन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
10 क्विक रिस्पॉन्स टीम और सतत गश्त
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गठित की गई हैं। ये टीमें पूरे जिले में निरंतर गश्त करेंगी और स्थिति पर नज़र रखेंगी।
सभी धर्मगुरुओं के साथ संवाद
सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ संवाद कर रहे हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो।
कांवड़ मार्ग पर CCTV कैमरे और कंट्रोल रूम सक्रिय
पूरे कांवड़ मार्ग और एक्सप्रेसवे पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। साथ ही, एक सक्रिय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
शराब और मांस की दुकानें बंद रहेंगी
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग के आसपास शराब और मांस की दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित दुकानदारों को पहले ही सूचना दे दी गई है।
कड़ी निगरानी और सख्त चेतावनी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान कोई भी उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए PAC, पैरामिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।
कांवड़ दलों के साथ समन्वय
अब तक 14 कांवड़ दलों (झंडों) से संपर्क कर उनके मार्ग और ज़रूरतों की जानकारी ले ली गई है ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।




