उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

गौकशी के मुकदमे में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : दनकौर पुलिस ने गौकशी के मुकदमे में फरार चल रहे 25 हज़ार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
फरार गौकश बदमाश सलीम पुत्र बदलू निवासी ग्राम अट्टा फतेहपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को पुलिस ने ग्राम अट्टा फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तारशुदा बदमाश पूर्व मे गौकशी व पुलिस मुठभेड़ के मुकदमों में वांछित था, जो फरार चल रहा था। पुलिस कमिश्नर ने बदमाश पर 25 हज़ार का इनाम रखा हुआ था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close