Noida: कंपनी के तैयार माल को कबाड़ी को बेचने वाला पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे किया गबन
एडीसीपी सेंट्रल संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम धीरज सक्सेना है। इसे पुश्ता मोड़ के पास न्यू उस्मानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। धीरज सक्सेना उपरोक्त वादी की कंपनी में फील्ड यूनिट के पद पर कार्यरत था।

नोएडा के सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने कंपनी से तैयार माल का ऑर्डर तय स्थान पर न देकर कबाड़ी को बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 15 लाख रुपये की कीमत का 16 बोरे धागें, 116 पेटियां भिन्न-भिन्न आर्टिकल नंबरो के धागें, 3236 बॉक्स भिन्न-भिन्न आर्टिकल नंबरो के धागें, तीन पारदर्शी पिन्नी पैकेट रंगीन धागे और छह पेटियां थ्रेड कटर बरामद किए है।
एडीसीपी सेंट्रल संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम धीरज सक्सेना है। इसे पुश्ता मोड़ के पास न्यू उस्मानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। धीरज सक्सेना उपरोक्त वादी की कंपनी में फील्ड यूनिट के पद पर कार्यरत था।जिसका कार्य ऑर्डर मिलने पर माल की सप्लाई करना था। धीरज सक्सेना फैक्ट्री से माल लेकर गया था। उसके द्वारा माल को नहीं पहुंचाया गया और करीब 300 पेटी सामान का गबन कर लिया था।
घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की गई। धीरज सक्सेना ने पुलिस को बताया कि मालिक का विश्वास होने की वजह से वह लालच में आ गया और उसने माल को एक कबाड़ी को बेच दिया गया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तारा कर लिया जाएगा।


