गौतम बुद्ध नगरनोएडा

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

आखिर क्या था उन्होंने, क्या बरामद हुआ इनके पास से

नोएडा। फेस तीन थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस बरामद किए हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना फेस तीन की पुलिस ने शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के तहत वांछित अभियुक्तों महिपाल सिंह निवासी ज्वाहरपुर मेवला पोस्ट अग्रवाल मंडी टटरी थाना कोतवाली जिला बागपत वर्तमान पता म0न0 ई 107 प्रथम तल अंसल हाउसिंग गोल्फ लिंक 2 नियर तिलपता चौक थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा, आकाश निवासी ज्वाहरपुर मेवला पोस्ट अग्रवाल मण्डी टटरी थाना कोतवाली जिला बागपत वर्तमान पता म0न0 ई 107 प्रथम तल अंसल हाउसिंग गोल्फ लिंक 2 नियर तिलपता चौक थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा, मनोज कुमार निवासी ग्राम चिरोरी थाना रामघाट जिला बुलन्दशहर को सेक्टर 67 झुग्गी-झोपडियों से गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि महिपाल ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से जान से मारने की नियत से लोड कर गार्डों और कई अन्य पर कई बार ताना था। महिपाल के कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर सात कारतूसों के साथ बरामद कर लिया गया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close