crimeग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नोएडा में महिला पत्रकार पर अश्लील कमेंट करने वाले पुलिस ने धरे, सोशल मीडिया पर उठी ये कार्रवाई की मांग

नोएडा : नोएडा में महिला पत्रकार पर अश्लील कमेंट करने के बाद सोशल मीडिया पर आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग ने जोर पकड़ लिया है। किरकिरी के बाद नोएडा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद महिला पत्रकार का ट्वीट सोशल मीडिया. पर वायरल हो गया है। लोग एक्स पर उसकी पोस्ट को रीट्वीट करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।

कैब का इंतज़ार करते वक़्त बाइक.सवार ने किया अश्लील कमेंट
महिला पत्रकार सेक्टर 18 के डीएलफ मॉल के पास कैब का वेट कर रही थी। तभी बाइक पर पीछे बैठे एक व्यकित ने महिला पत्रकार से अश्लील कमेंट किया और बाइक से आगे चले गए। घटना के बाद महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पूरी घटना की जानकारी दी और महिला पत्रकार के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

किरकिरी के बाद आरोपी गिरफ्तार
किरकिरी के बाद दोनों आरोपियों को सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी अश्वत पुत्र दिनेश पाल निवासी बलवाखेड़ी और विपिन पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी मुजफ्फरनगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close