आगरागाज़ियाबादप्रयागराज

पुलिस कमिश्नर प्रणालीः गाजियाबाद, आगरा व प्रयागराज शहरों में लागू

उत्तर प्रदेश के तीन चरणों में सात महानगरों में लागू हुआ पुलिस कमिश्नर प्रणाली, योगी सरकार ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक के बाद राज्य के तीन और महानगरों गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इन्हें मिलाकर उत्तर प्रदेश के सात महानगरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो गया है। ये प्रणाली तीन चरणों में लागू हुए हैं।

पहले चरण में नोएडा व लखनऊ में लागू हुआ

उप्र में पुलिस कमिश्नर प्रणाली सबसे पहले 13 जनवरी 2020 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ और महानगर गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) लागू हुई थी। तब लखनऊ में सुजीत पांडे और नोएडा में आलोक सिंह को पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। लखनऊ में तीन पुलिस कमिश्नर बदले जा चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर में आलोक सिंह पुलिस कमिश्नर के रूप कार्य कर रहे हैं।

दूसरा चरण में कानपुर व वाराणसी बने पुलिस कमिश्नरेट

दूसरे चरण में 26 मार्च 2021 को कानपुर और वाराणसी महानगरों में पुलिस कमिश्नरेट लागू हुआ। कानपुर में विजय सिंह मीणा और वाराणसी में ए सतीश गणेश को पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया था।

राज्य सरकार ने तीसरे चरण में तीन महानगरों में गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरी लागू करने की मंजूरी दे दी है। इन दोनों महानगरों में अभी पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति होनी है। उम्मीद है यह कार्य भी जल्दी ही होगा।

इन्हें मिलाकर अब उत्तर प्रदेश के सात महानगरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो गया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close