Uncategorizedउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

पुलिस कमिश्नर ने किया मस्जिदों और उसके आसपास के क्षेत्र का दौरा

सेक्टर आठ के जामा मस्जिद व आसपास भारी पुलिस बल तैनात

नोएडा। कानपुर में हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्ध नगर की कमिश्नरेट पुलिस की शुक्रवार को मस्जिदों पर खास निगाह रही। किसी अप्रिय घटना को रोकने और उससे निपटने के लिए पुलिस खासतौर से अलर्ट हो गई है।  इसी सावधानी के तहत गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने अपने कई अधिकारियों और पुलिस बल के साथ नोएडा के सेक्टर आठ स्थित जामा मस्जिद का दौरा किया।

चूंकि आज जुमे की नमाज थी। नमाज अता करने के लिए यहां भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग आते हैं। इनकी संख्या हजारों में होती है। जुमे की नमाज को देखते हुए नोएडा पुलिस अलर्ट हो गई है। यहां किसी प्रकार की हिंसा या अन्य कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए यहां की भीड़भाड़ इकट्ठा होने वाली मस्जिदों और उसके आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था।

इसकी निगरानी खुद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह कर रहे थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close