crimeगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में वाहन चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस की वाहन चोरों से मुठभेड़ हो गयी, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गयी और एक बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मुठभेड़ में दुष्यन्त चौहान पुत्र बिरजा चौहान निवासी बरौला को पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग जारी है। घायल बदमाश के कब्जे से चोरी की फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक सेन्ट्रो कार व एक अवैध तंमचा .315 बोर, एक खोखा व दो जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुऐ हैं। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया।गिरफ्तार बदमाश गौतमबुद्धनगर का चर्चित सेंट्रो चोर गैंग का सरगना है जो अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर पुरानी कार को चोरी करके कटवाकर पार्ट्स में बेचकर अवैध धन अर्जित करते हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close