×
Uncategorized

दिल्ली कार धमाके में NIA को बड़ी कामयाबी, आईईडी को लेकर आई यह सच्चाई

इस धमाके में 13 की जान चली गई और कई अन्य लोग घायल हुए। गिरफ्तार व्यक्ति वही है, जिनके नाम पर धमाके में इस्तेमाल की गई कार दर्ज थी।

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर से एक ओर गिरफ्तारी की है। पकड़ा गया आमिर राशिद अली कश्मीर का रहने वाला है। इसपर आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। एनआईए ने तलाशी अभियान चलाकर उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

इस धमाके में 13 की जान चली गई और कई अन्य लोग घायल हुए। गिरफ्तार व्यक्ति वही है, जिनके नाम पर धमाके में इस्तेमाल की गई कार दर्ज थी। एनआईए ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के पंपोर निवासी आमिर राशिद अली के रूप में की है।

जांचकर्ताओं के अनुसार, राशिद अली ने आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए कथित आत्मघाती हमलावर के साथ साजिश रची थी। आमिर उस कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था जिसका इस्तेमाल विस्फोट करने के लिए एक वाहन-जनित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के रूप में किया गया था।

एनआईए ने सोमवार को दिल्ली में हुए विस्फोट के सिलसिले में आज सुबह दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में छापेमारी की। कार को कश्मीरी डॉक्टर उमर मोहम्मद उर्फ़ उमर नबी चला रहे थे। वह फरीदाबाद स्थित अल-फ़लाह विश्वविद्यालय में डॉक्टर थे, जो वर्तमान में जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में है। उनके अलावा, अल-फ़लाह से जुड़े दो डॉक्टरों, मुज़म्मिल गनेई और शाहीन सईद को भी गिरफ़्तार किया गया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close