उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

एएचटीयू की टीम की वजह से दो परिवारों में दौड़ी खुशी की लहर

बिछड़ी महिलाओं को उनके परिवार से फिर से मिलवा दिया, लोगों ने की पुलिस की तारीफ

नोएडा। थाना एएचटीयू की टीम ने दो महिलाओं का अपने परिजनो से पुनर्मिलन कराया। पुलिस के इस प्रयास से परिजनों चेहरे  खुशी से खिल गए। पुलिस को इस कार्य के लिए लोगों की खूब वाहवाही मिली।

थाना एएचटीयू ने समय समय पर अवासित बच्चों एवं महिलाओं की कांउसलिंग करती है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना एएचटीयू की टीम ने दो महिलाओं को अपने परिजनों से पुनर्मिलन करा दिया। 12 जुलाई को काउंसलिंग के दौरान एएचटीयू टीम ने अपना घर आश्रम सेक्टर 34 नोएडा में एक महिला ने अपना नाम मेंघा (काल्पनिक नाम) उम्र-लगभग 30 वर्ष पति का नाम बैरागी और निवासी इन्द्रापुरम झुग्गी-झोपड़ी गाजियाबाद बताया गया था। इसे 4 जुलाई को थाना इन्द्रापुरम, गाजियाबाद पुलिस द्वारा अपना घर आश्रम सेक्टर 34 नोएडा लाया गया। महिला ने बताया कि वह परिवार से कुछ अनबन हो जाने के कारण घर से नाराज होकर निकल गई थी जो एनएच-24 गौर ग्रीन सोसाइटी में भटकती मिली। थाना एएचटीयू टीम ने महिला द्वारा बताए गए पते पर जाकर जानकारी की तो वहां मौजूद लोगो ने उसके पति के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने महिला के पति को महिला के बारे में बताया। महिला को अपना घर आश्रम के सहयोग से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय और डीपीओ के आदेशानुसार उसके पति बैरागी पता इन्द्रापुरम में झुग्गी झोपड़ी गाजियाबाद के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की स्थानीय व्यक्तियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

दूसरी महिला अपना घर आश्रम सेक्टर 34 में रह रही थी जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसने एएचटीयू टीम को काउंसलिंग के दौरान नाम रेखा (काल्पनिक नाम) बताया जो नगर मजिस्ट्रेट बुलन्दशहर द्वारा अपना घर आश्रम से0-34 नोएडा में लाया गया। मानसिक स्थिति ठीक होने पर महिला ने अपना पता राजनगर थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर बताया। एएचटीयू टीम ने कोतवाली नगर बुलन्दशहर से घर का पता तस्दीक कराया तो उनका पता सही निकला। पुलिस ने महिला की मां से फोन पर बात कर महिला के बारे में बताया गया कि आपकी बेटी अपना घर आश्रम सेक्टर34 नोएडा में है।  महिला को अपना घर आश्रम के सहयोग से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय व डीपीओ के आदेशानुसार उसकी मां के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा किये गये इस कार्य की स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close