Greater Noida: कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती के हत्यारे को पुलिस ने भेजा जेल, बढ़ाई सुरक्षा
बीटा—2 सेक्टर में कॉल सेंटर में काम करने वाली 25 वर्षीय दीपा की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बीटा—2 सेक्टर में हुई युवती की हत्या के मामले में भीम आर्मी और सेक्टर निवासियों ने मंगलवार रात प्रदर्शन किया। उन्होने सेक्टर की सुरक्षा की मांग करते हुए सीसीटीवी कैमरे, ब्लॉक में प्रोपर बिजली की व्यवस्था करने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की गई। वहीं, पुलिस ने पीड़ित परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराई है। हालांकि, पुलिस आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दें कि, बीटा—2 सेक्टर में कॉल सेंटर में काम करने वाली 25 वर्षीय दीपा की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा सेक्टर में आने—जाने वाले लोगों पर भी नजर बनाए रखे हुए है। मृतका नोएडा के सेक्टर—52 स्थित एक काल सेंटर में काम करती थी। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने जैतपुर गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र संजय को गिरफ्तार किया था। अंकित कुमार की मृतका से दोस्ती थी। अंकित पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। बताया गया है कि मृतका को उसके शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी। जैसे ही मृतका को उसके शादीशुदा और बच्चों की जानकारी हुई तो दोनों में विवाद होने लगा। लेकिन वह उसे छोड़ने नहीं चाहत था, जबकि मृतका ने उसे सभी संबंध तोड़ लिए थे।
पकड़ा गया आरोपी अंकित डेल्टा—1 में फल की ठेहली लगाते है। वहीं, मृतका भी फल खरीदने जाती थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। घटना वाले दिन वह दीपा का पीछे—पीछे उसके घर आया था। जहां 20 हजार रुपये दीपा से ट्रांसफर कराने के बाद उसकी हत्या कर दी।




