×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाराज्य

बिसरख पुलिस थाना और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़!

बिसरख पुलिस थाना और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। आज यानी 17 फरवरी को को थाना बिसरख पुलिस द्वारा रोजा गोल चक्कर पर चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान सामने से एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया तो उक्त कार चालक द्वारा कार की स्पीड बढाकर तेजी से 6 प्रतिशत रोजा याकूबपुर मार्ग की तऱफ भागने लगे।

शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर कार सवार बदमाश द्वारा गाडी से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुये भागने लगे।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान समीर पुत्र रियासत निवासी हापुड के रूप में हुयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके विरूद्ध पूर्व से 10 अभियोग पंजीकृत है तथा यह थाना सिम्भावली जनपद हापुड का हिस्ट्रीशीटर है।

बताया जा रहा है कि घायल के अन्य साथी मौके से फरार हो गये जिन्हें काम्बिगं के दौरान गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान 1. फहीम निवासी गाजियाबाद 2. इस्माइल निवासी मेरठ 3. वाहिद निवासी मेरठ के रूप में हुई है।

इनसे पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि इस गिरोह के द्वारा दिनांक 08/09.02.2025 की रात्रि में थाना बिसरख में एक कार सवार व्यक्ति से लिफ्ट लेकर उससे नकदी व एटीएम कार्ड छीनकर उसको रास्ते में उतार दिया गया था तथा उस एटीएम कार्ड का प्रयोग कर उसके खाते से रूपये निकाल लिये गये थे। जिसका अभियोग थाना बिसरख पर पंजीकृत है। यह गिरोह इस प्रकार की घटना करने के अभ्यस्त है।

इस गिरोह के सदस्यो के विरूद्ध जनपद हापुड, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ में हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट आदि के अभियोग दर्ज है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार व तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। इस गिरोह के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

बरामदगी का विवरण-

1.01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर

2.एक कार स्विफ्ट डिजायर (घटना में प्रयुक्त)

अभियुक्तों का विवरणः

1. फहीम पुत्र नासिर निवासी एच 224 सी प्रताप विहार थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उम्र 21 वर्ष

2. समीर पुत्र रियासत निवासी खगोई थाना सिम्भावली जिला हापुड उम्र 22 वर्ष

3. इस्माइल पुत्र फैजुल हसन निवासी ग्राम ललियाना थाना किठोर जनपद मेरठ 45 वर्ष

4. वाहिद पुत्र यामीन निवासी ग्राम ललियाना थाना किठोर जनपद मेरठ 38 वर्ष

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास का विवरणः

1. अभियुक्त फहीम*

1.मु0असं0 537/2016 धारा 147/307/504/506 भादवि थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद

2.मु0अ0सं0 538/2016 धारा 354,323/506 भादवि 7/8 पोक्सो एक्ट थाना विजयनगर गाजियाबाद

3.मु0अ0सं 1639/2017 धारा 307 भादवि थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद

4.मु0अ0सं0 1235/2019 धारा 452/323/427/504/506 भादवि थाना विजयनगर जिला गाजायिबाद

5.मु0अ0सं0 1563/2021 धारा 147/148/323/506/307/427 भादवि थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद

2. अभियुक्त समीर

1.मु0अ0सं0174/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना सिम्भावली जिला हापुड

2.मु0अ0सं0 172/2019 धारा 307 भादवि थाना सिम्भावली जिला हापुड

3.मु0अ0सं 171/2019 धारा 457/380 भादवि थाना सिम्भावली जिला हापुड

4.मु0अ0सं0 296/2019 धारा 457/427/380/411 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जिला हापुड

5.मु0अ0सं0 414/2018 धारा 395/412 भादवि थाना बाबूगढ जिला हापुड

6.मु0अ0सं0 345/2019 धारा 380/411 भादवि थाना हापुड नगर जिला हापुड

7.मु0अ0सं0 371/2019 धारा 380/411 भादवि थाना हापुड नगर जिला हापुड

8.मु0अ0सं0 309/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सिम्भावली जिला हापुड

9.मु0अ0सं0 717/2021 धारा 414/482 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर

3. अभियुक्त इस्माइल

1.मु0अ0सं0 451/2014 धारा 396/412/201 भादवि थाना गभाना जिला अलीगढ़

2.मु0अ0सं0 274/2014 धारा 302/201/394/411 भादवि थाना लोढ़ा जिला अलीगढ

3.मु0अ0सं0 488/2014 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना गभाना जिला अलीगढ़

4.मु0अ0सं0 123/2018 धारा 307/120बी भादवि थाना किठोर जिला मेरठ

5.मुअ0सं0 612/2011 धारा 394/302/201/411 भादवि थाना मसूरी जिला गाजियाबाद

6.मु0अ0सं 46/2023 धारा 394/427/411 भादवि थाना किठोर जिला मेरठ

4. अभियुक्त वाहिद

मु0अ0सं0 123/2018 धारा 307,120बी थाना किठोर जिला मेरठ

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close