गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, एक्सप्रेसवे पर जाने से पुलिस ने रोका

ग्रेटर नोएडा : भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसानों ने सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना के नेतृत्व में किसान जेवर तक पहुंच गए, लेकिन किसानों को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे से पहले रोक दिया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

ट्रैक्टर मार्च से पहले किसानों को पवन खटाना ने किया सम्बोधित

ट्रैक्टर मार्च से पहले किसानों को पवन खटाना ने सम्बोधित किया। किसान नेता ने कहा कि सरकार उनकी बात को सुनें। गौतमबुद्धनगर से दिल्ली की सीमाओं पर डायवर्जन किया गया है। यातायात पुलिस ने रविवार रात ही लोगों को सचेत कर दिया था। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर सभी जिलों में भारतीय किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ता ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close