उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

पुलिस इन मामलों में भी करती है कार्रवाई, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित श्री राधास्काई गार्डन सोसाइटी के एक व्हाट्सअप ग्रुप में से ग्रुप एडमिन का सोसाइटी मेंबर को निकालना भारी पढ़ गया। पुलिस ने ग्रुप एडमिन को हिरासत में ले लिया। मामला यर है की सोसाइटी का ग्रुप बना हुआ है। जिसमे सारे सोसाइटी मेंबर सोसाइटी की परेशानियां और उनके हल को साझा करते है। ग्रुप के एक मेंबर ललित भारद्वाज आए दिन ग्रुप में निजी जानकारी भेजते रहते थे। सोसाइटी मेंबर ने उन्हें मना किया की वह ऐसी जानकारी ग्रुप में न भेजे। पर वह नहीं माने तो ग्रुप एडमिन ने उन्हें ग्रुप से निकल दिया।
इस बात से नाराज़ होकर ललित भारद्वाज ने ट्विटर पर पुलिस को शिकायत कर दी। मंगलवार को सुबह बिसरख पुलिस ने ग्रुप एडमिन आशुतोष राजपुरोहित को कॉल करके थाने में बुला लिया और घंटो तक वही बैठा के रखा। हालांकि कुछ घंटो बाद पुलिस ने आशुतोष को जमानत दे दी। ये खबर सोशल मीडिया पर ”अनोखी पुलिस कार्यवाही” नाम से बहुत वायरल हो रही है।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close