राजनीतिः लखनऊ स्थित राजभवन के घेराव में नोएडा से भी गए कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता
लखनऊ रवाना होने के पूर्व नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, देश के प्रमुख संस्थानों को मोदी सरकार ने अडानी को बेच दिया

नोएडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आज सोमवार को आयोजित राजभवन घेराव आंदोलन में शामिल होने के लिए नोएडा से भी काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता लखनऊ के लिए रवाना हुए। इन कार्यकर्ताओं और नेताओं का नेतृत्व नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने किया।
मोदी सरकार पर लगाए आरोप
लखनऊ में राजभवन घेराव की घोषणा पिछल दिनों उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने पिछले दिनों लखनऊ में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान की थी। इसी राजभवन घेराव आंदोलन में शामिल होने के लिए नोएडा महानगर से भी कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता लखनऊ के लिए रवाना हुए। लखनऊ रवाना होने के पूर्व यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने भारतीय स्टेट बैंक और जीवन बीमा निगम सहित कई महत्वपूर्ण संस्थानों को अडानी को बेंच दिया है। इसमें आम लोगों का पैसा लगा हुआ है। यह धनराशि अब डूबने के कगार पर है।
आम आदमी के साथ कांग्रेस
तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब लोगों के साथ रही है। इस बार भी वह आम लोगों के साथ है। गरीबों का पैसा न डूबे इसके लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा आंदोलन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गहरे आर्थिक संकट के समय में देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेचा है।
ये लोग प्रमुख रूप से लखनऊ गए
लखनऊ स्थित राजभवन घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नोएडा महानगर से कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के अलावा उप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य रिज़वान चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौधरी, पीसीसी सदस्य सोनू प्रधान,किसान कांग्रेस अध्यक्ष गौतम अवाना,पुरुषोत्तम नागर,पवन शर्मा,जितेन्द्र चौधरी,शाहिद आदि शामिल रहे।