crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

राजनीतिः किसानों ने किसान सम्मान निधि सम्मेलन का सजीव प्रसारण देखा

किसानों के खाते में सम्मान निधि का 12वीं किस्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि सम्मेलन में देश के आठ करोड़ किसानों को बारहवी किस्त की राशि 16 हजार करोड़ रूपये की धनराशि सीधे किसानों के खाते में जारी करने का सजीव प्रसारण भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने देखा।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (भाजपाकिमो) नोएडा महानगर के सेक्टर 115 गांव सोरखा में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोहित शर्मा के आवास पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम (सजीव प्रसारण) देखा गया।  इस अवसर के मुख्य अतिथि भाजपाकिमो के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और विशिष्ट अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तेजा गुर्जर थे। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बंधु, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य यतेंद्र नागर, किसान मोर्चा के क्षेत्रिय कार्यकारणी सदस्य भरत भाटी भी उपस्थित रहे।

किसानों को किया संबोधित

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और किसानों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जब से देश में बनी है तब से ही किसानों के हक की बात होती रही है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि, किसान हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं की शुरुआत की जिससे देश के किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हो।

प्रधानमंत्री ने आज दिवाली से पहले किसानों के घर में खुशियों की सौगात के रूप में 12वीं किस्त जारी कर दिया। इसके लिए हम प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के तरफ से उनका स्वागत और अभिनंदन करते हैं।

किसानों की तरक्की के लिए हो रहे काम

इस कार्यक्रम में उपस्थित अति विशिष्ट अतिथि भाजपाकिमो के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकार लगातार किसानों की खुशहाली और तरक्की के लिए कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली के कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने किसानों को दिवाली गिफ्ट के रूप में किसान सम्मान निधि की बारहवीं किस्त जो दी है। मैं उसके लिए  लिए उनका अभिनंदन करता हूं।

भाजपा गरीबों के उत्थान के लिए काम करती है

किसान मोर्चा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को सरकार हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए कार्य करती है जो एक सराहनीय कदम है।

इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुक्तानंद शर्मा जिला उपाध्यक्ष इंद्राज खटाना, मूलचंद्र प्रधान, रोहित शर्मा जिला मंत्री सतपाल अवाना,सर्वेश कुमार सिंह,विजय अवाना,अनिल मास्टर, जिला कोषाध्यक्ष चरण सिंह प्रधान, कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी कार्यकारणी सदस्य अशोक यादव, भागवत दयाल शर्मा ,मंडल अध्यक्ष भाजपा पंकज झा, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री बबलू यादव, लीलू अवाना , प्रवीण तोमर, विक्रम शर्मा ,राजकरण यादव ,उदयराम यादव , सूखा शर्मा, सतीश शर्मा , राहुल शर्मा , नानक वर्मा , रगबार वर्मा , सुरेंद्र यादव , उदयपाल प्रधान सहित सभी जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close