उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

राजनीतिः समस्याओं का समाधान कराने लखनऊ जा रहे वेंडरों को पुलिस ने रोका

कहा, संबंधित अधिकारियों से मिलकर यहीं कराएंगे समस्याओं का समाधान, भाकियू (क्रांति) कर रही थी नेतृत्व

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के नेतृत्व में अपनी समस्याओं वेडिंग जोन का समाधान कराने नोएडा से लखनऊ जा रहे वेंडरों को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारियों से मिलकर यहीं कराएंगे।

पुलिस पर जताया भरोसा

भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर यादव ने जानकारी दी कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के वेंडर अपनी वेंडिंग जोन की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री मिलकर कराने के लिए लखनऊ जा रहे थे। वेंडरों का रविवार शाम तक लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम था लेकिन उन्हें पुलिस ने लखनऊ जाने से रोक लिया। पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि हम उनकी समस्या का समाधान नोएडा विकास प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से आप लोगों की वार्ता कराएंगे। पुलिस ने यह भरोसा भारतीय किसान यूनियन क्रांति के सोरखा सेक्टर-115 स्थित कार्यालय में दिलाई। भरोसा थाना सेक्टर-113 के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने दिलाया। उन्होंने बताया कि एसएचओ ने उनसे कहा है कि डीसीपी से समय ले लिया गया है। वे सहयोग करेंगे। वेल्डिंग जोन से संबंधित अधिकारी से डीसीपी नोएडा विकास प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से खुद आप लोगों की वार्ता कराएंगे। इस भरोसा पर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) की कोर कमेटी ने फैसला लिया कि उनकी गौतमबुध नगर पुलिस कमिश्नरेट पर पूरा भरोसा है। अगर नोएडा के रेहड़ी पटरी वालों की समस्या का समाधान नोएडा में ही हो सकता है तो इससे अच्छी बात और क्या होगी। हमें पूरा विश्वास है वेंडरों की समस्याओं का निस्तारण नोएडा पुलिस के सहयोग से होगा।

ये लोग रहे बातचीत में शामिल

इस मौके पर ओपी सिंह चौकी इंचार्ज सोरखा, अन्य पुलिस के कर्मचारी, भाकियू (क्रांति) की ओर से राहुल पहलवान, श्याम पहलवान, पवन यादव, शेखर लंबरदार, मोहित लंबरदार, मोहम्मद कलाम, रंजीत, रामबरन सिंह, अर्जुन प्रसाद, मोहम्मद नबी, मोहम्मद अब्दुल,कैलाश चौधरी,  राकेश कुमार, राहुल सिंह, गौरव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close