उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर

सुपरटेक ईको विलेज-2 में बनी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

कलश यात्रा भी निकाली गई, भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया

नोएडा। सुपरटेक इको विलेज-2 मंदिर ट्रस्ट की देखरेख में बने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की बुधवार को शुरूआत हुई। मंदिर का निर्माण ट्रस्ट की देखरेख में तमाम निवासियों के सहयोग से सोसायटी में में हुआ है। पूजा के पहले दिन सोसायटी की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी भागीदारी की।

नये बने मंदिर परिसर से यात्रा की शुरुआत हुई और तमाम टावरों से होते हुए वापस मंदिर परिसर में यात्रा समाप्त हुई। अगले चार दिन तक प्राण प्रतिष्ठा पूजा जारी रहेगी। मंदिर ट्रस्ट के सचिव संजीव सक्सेना ने बताया कि पूजा के लिए विशेष तौर पर पुरोहित वाराणसी (बनारस) से आए हैं। रविवार को सोसायटी में भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष उमानाथ सिंह का कहना है कि सोसायटी में पूरा माहौल भक्तिमय है और तमाम रेज़ीडेंट्स पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close