उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

प्रयासःसंपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें आईं

कहां आयोजित किया था तहसील संपूर्ण समाधान दिवस, कितने शिकायतों का हुआ निस्तारण

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इनमें कुल 94 शिकायतें आईं। इनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल थे।

आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं के तुरंत निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों तहसीलों सदर, जेवर और दादरी तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

सीडीओ ने एक शिकायत का निवारण किया

मुख्य विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र ने तहसील सदर में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने आम की शिकायतें सुनीं। सदर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित आठ शिकायतें आईं। इनमें एक शिकायत का निराकरण विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।

गंभीरता से कार्यवाही सुनिश्चित करें

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारी निस्तारण के दौरान उपस्थित रखें ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, उपजिलाधिकरी सदर एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जेवर तहसील में तीन शिकायतों का निवारण

जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 38 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें से विभागीय अधिकारियों के माध्यम से तीन शिकायतों का निराकरण मौके पर ही किया गया।

दादरी में पांच शिकायतों का निवारण

दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां कुल 48 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई। इनमें से विभागीय अधिकारियों के माध्यम से पांच शिकायतों का निराकरण मौके पर ही किया गया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close