×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्ट

Greater Noida में हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ा जोर, बैठक में लिए गए ये निर्णय

ग्रेटर नोएडा – आज दिनांक शनिवार, 17 जनवरी 2026 को आगामी माह 1 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले “हिन्दू सम्मेलन” की तैयारियों के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई बस्ती (गामा-2, डेल्टा-3 एवं आशियाना ऑर्चिड) की संयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य सम्मेलन को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाना तथा क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गामा-2, डेल्टा-3 एवं आशियाना ऑर्चिड क्षेत्र में निवास कर रहे प्रत्येक नागरिक, परिवार और सामाजिक समूह तक सम्मेलन का संदेश पहुँचाया जाएगा। इसके लिए घर-घर संपर्क, सामूहिक संवाद, एवं सामाजिक माध्यमों के उपयोग पर भी चर्चा की गई। समिति ने स्पष्ट किया कि सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता और वैचारिक संवाद का मंच होगा।

इस दौरान सम्मेलन से पूर्व प्रस्तावित भव्य तुलसी कलश यात्रा को लेकर विशेष चर्चा हुई। यात्रा के मार्ग, सहभागिता, अनुशासन, महिलाओं एवं युवाओं की भूमिका, तथा व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियाँ तय की गईं। इसके साथ ही मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, स्वयंसेवकों की तैनाती, सुरक्षा, स्वच्छता एवं समय-प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष चौधरी विजय पाल नागर ने कहा कि यह सम्मेलन समाज को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण और सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

बैठक में जी.पी. गोस्वामी, संदीप सिंह, सुशील भाटी, कौशल गुप्ता, प्रेम सिंह अवाना, नेपाल सिंह, रूपा गुप्ता, अभिषेक मेवाड़ा, राम कुमार धामा, विनीता सिंह, विशाल कौशिक सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया।

अंत में बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जहाँ यह विश्वास व्यक्त किया गया कि 1 फरवरी को होने वाला हिन्दू सम्मेलन क्षेत्र में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और जनजागरण का सशक्त संदेश देगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close