उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

UP International Trade Show में राष्ट्रपति का भाषण, बोलीं उत्तर प्रदेश के उत्पादों को मिलेगा वैश्विक मंच

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश UP International Trade Show का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गुरुवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में उदघाटन किया। उन्होंने आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास को मुख्यमंत्री ऊर्जा दे रहे है।
राष्ट्रपति ने कहा कि इस आयोजन से उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन देश की प्रगति में सहायक होते है। दुनिया का ध्यान भारत की तरफ है। उन्होंने बताया कि मुझे बताया गया कि दो हज़ार से अधिक उत्पादों की प्रदर्शनी ट्रेड शो में लगेगी, सरकार ने इसके लिए बड़ी मेहनत की है। जिसकी सराहना की जानी चाहिए। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति को रिसीव किया

जी-20 सम्मेलन की सफलता से पूरा विश्व समुदाय प्रभावित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यूपी में एमएसएमई के लिए अच्छा ईको सिस्टम विकसित किया जा रहा है। 96 लाख एमएसएमई इकाइयों के साथ यूपी देश के सभी राज्यों में प्रथम स्थान पर है। लैंडलॉक राज्य होने के बावजूद प्रदेश का निर्यात निरंतर बढ़ रहा है। राज्य का निर्यात 2017-18 में 88 हजार करोड़ से बढ़कर 1लाख 75 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। ये प्रदेश के उद्यमियों की मेहतन तथा योग्यता का परिणाम है। हाल ही में जी-20 सम्मेलन की सफलता से पूरा विश्व समुदाय प्रभावित है। यूपी के आगरा, लखनऊ, वाराणसी और ग्रेटर नोएडा में जी-20 के विभिन्न समिट आयोजित हुए। वहीं ग्रेटर नोएडा में अब आयोजित ये ट्रेड शो भी जरूर सफल होगा।

प्रदेश की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा ट्रेड शो

उन्होंने कहा कि जी- 20 सम्मेलन में सर्वसम्मति से अपनाए गये डिक्लेरेशन में अनलॉकिंग ट्रेड फॉर ग्रोथ के अंतर्गत लोकल वैल्यू क्रियेशन और एमएसएमई के सामने आने वाली चुनौतियों को पहचानने तथा एमएसएमई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने के लक्ष्यों को शामिल किया गया है। विश्व के विभिन्न देशों के 400 से अधिक बायर्स इस ट्रेड शो में भाग ले रहे हैं। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जी-20 के लक्ष्यों के अनुरूप भारत के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएगा। राष्ट्रपति ने आयोजन में राज्य के एक जनपद एक उत्पाद के प्रदर्शन को सराहनीय बताया। साथ ही इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि हस्तशिल्प पर आधारित उत्पादों के साथ साथ राज्य के युवा उद्यमियों विशेषकर महिला उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को प्रदेश की विकास यात्रा में मील का पत्थर बताया।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close