उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

प्रेस कांफ्रेंसः उत्तर प्रदेश में पहली बार विधान परिषद सदन कांग्रेस मुक्त हुआ

सरकार के एक सौ दिन कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने की मीडिया कर्मियों से बातचीत

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा के बाद विधान परिषद के हुए चुनाव में 36 में से 33 सीटें भाजपा ने जीती। विधान परिषद पहली बार कांग्रेस मुक्त हो गई है। मुख्यमंत्री अपनी सरकार-02 के सौ दिन पूरे होने पर यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद चुनाव के बाद दो लोकसभा के उप चुनाव भी हुए। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों आजमगढ़ और रामपुर पर भाजपा की जीत हुई। यह प्रधानमंत्री के बेहतर समन्वय का परिणाम है।

37 साल बाद किसी पार्टी की लगातार दोबारा सरकार बनी

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के इतिहास में 37 वर्ष बाद ये समय आया कि एक सरकार को दोबारा प्रचंड बहुमत मिला और किसी मुख्यमंत्री ने पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और निर्देशन में भाजपा गठबंधन को प्रचंड बहुमत देकर विश्वास जताया,वह विश्वास निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उत्तरप्रदेश आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में असीम संभावनाएं है।  उत्तरप्रदेश अर्थव्यवस्था में बेहतर कर सकता है। हमें जो दूसरा कार्यकाल जनता ने दिया है इसमें एक नई उड़ान के साथ हम सब अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

एक ट्रिलियन डालर का सहयोग रहेगा उप्र का

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है जो भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डालर की होगी उसमें तो स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश की भूमिका इसमें महत्वपूर्ण हो जाती है। उत्तर प्रदेश में आते ही मंत्रिमंडल ने 10 सेक्टर चुने जिनमें हमने उनसे संबंधित प्रेजेंटेशन विभागीय प्रशिक्षण में सभी मंत्री मौजूद रहे। उसे बनाया और उसका अध्ययन किया। फिर मंत्रिमंडल के सामने प्रस्तुतीकरण हुआ। सभी की चर्चा हुई और ठोस कार्ययोजना बनाकर के हर एक सेक्टर के लिए एक सीनियर अधिकारी को जिम्मेदारी देकर सेक्टर की संभावनाओं को आगामी 5 वर्ष में एक ट्रिलियन डॉलर की योजनाओं में सहयोग दे सकें, इसके लिए तैयार किया जा रहा है।

संस्थाओं, संगठनों के साथ मिल चौपाल लगाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के द्वार 18 समूहों के साथ अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को जोड़ कर 18 कमिश्नरी को केंद्र में रखकर 72 घंटे के लिए एक-एक कमिश्नरी में प्रवास किया जिला स्तर पर गांव और नगर में गए। अलग-अलग संगठनों और संस्थाओं के साथ बैठकर भी जनता चौपाल लगाई। विकास कार्यों के भौतिक निरीक्षण किए। उन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जो जनता के मन में विश्वास पैदा कर सके। मंत्री समूह में अब तक हर मंत्री समूह 2- 2 कमिश्नरी कवर कर चुके हैं। सरकार की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है यह जो कार्यक्रम है जो उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक नई गति देने के लिए टीम वर्क के रूप में कार्य कर आगे बढ़ाया जा रहा है जो अगले पांच  वर्ष के लिए जो लक्ष्य तय किए गए हैं। वर्तमान में हम उसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश की प्रगति और समिति के लिए महत्वपूर्ण है।

 

पहली बार ई-पेंशन योजना लागू

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो कार्य योजना तैयार की है उसमें तकनीक का भी बेहतर इस्तेमाल किया। पहली बार प्रदेश में पेंशन प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए ई पेंशन योजना लागू की। उप्र देश का पहला राज्य है जो 100 दिनों के अंदर इस योजना को लागू किया। प्रदेश में ई-विधान लागू हुआ। हाल ही में विधानसभा में जो सत्र संपन्न हुआ वह ई-विधान के साथ पूरा हुआ।

उन्होंने कहा आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में राष्ट्रपति का दोनों सदनों को मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। हमारे दूसरे कार्यकाल में हम उस यात्रा को नई उड़ान के साथ पूरा कर रहे हैं।

पहले प्रदेश अराजकता के लिए जाना जाता था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश, परिवारवाद, दंगों, अराजकता के लिए जाना जाता था। वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में पहचान की संकट थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने की राज्य सरकार की इच्छाशक्ति ही नही होती थी। हमने 5 वर्ष में कानून का राज़ स्थापित किया। इसके परिणामस्वरूप निवेश आए।

100 दिन में 847 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य किया। हमने 100 दिन में 847 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की।

उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग, अवैध टैक्सी स्टैंड हटाए गए। प्रदेश भर से 68 हजार से अधिक अवैध अतिक्रमण स्थल हटाए गए।

पहली बार धर्म स्थलों से माइक हटाए गए

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार धर्मस्थलों से माइक हटाए गए। एक लाख से अधिक माइक को हटाया गया। या उनकी ध्वनि को कम किया गया। आज सड़को पर कोई भी कार्यक्रम नही होते। अलविदा की नमाज़, ईद की नमाज सड़क पर नहीं होते।

उन्होंने कहा कि पाक्सो एक्ट के अंतर्गत महिला, बालिकाओं के अपराधियों को प्रभावी पैरवी कर उन्हें सज़ा दिलाई गई। प्रदेश में आज हर तहसील में अग्निशमन केंद्र की स्थापना की ओर अग्रसर है। अगले दो वर्ष में विश्वास है कि ये पूरा हो जाएगा।

प्रदेश में जीडीपी में दोगुनी वृद्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दोगुनी वृद्धि हुई।प्रति व्यक्ति आय भी दोगुनी हुई। बजट भी दोगुना हुआ।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close