crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टलखनऊ

प्रेस कांफ्रेंसः श्रीकांत और उसके साथियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को तीन लाख रुपये का पुरस्कार

श्रीकांत और साथियों को नोएडा लाई पुलिस, पुलिस कमिश्नर ने प्रेस वार्ता कर दी पूरी जानकारी

नोएडा। भाजपा के कथित नेता श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर नोएडा पुलिस  यहां लेकर आई। उसके यहां  लाने के बाद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पूरे मामले की शुरू से अंत तक जानकारी दी।

गिरफ्तार करने वाली टीम तीन लाख रुपये से पुरस्कृत

यहां पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने जानकारी दी कि श्रीकांत और उसके सहयोगियों की गिरप्तारी पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने एक लाख रूपये और अपर मुख्य सचिव (प्रमुख सचिव) गृह विभाग ने दो लाख रुपये के पुरस्कार प्रदान किए हैं।

 

ये है पूरा मामला

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने मीडिया कर्मियों को बताया कि 5 अगस्त को सोशल मीडिया पर महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा अभद्रता, गाली गलौज और हाथापाई किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर नोएडा पुलिस ने खुद तुरंत संज्ञान लेकर पीड़िता से तहरीर लेकर तत्काल थाना फेस 2 नोएडा पर मुकदमा अपराध संख्या 329/22 धारा 354/323/504/506/447 भादवि के तहत श्रीकांत त्यागी के खिलाफ दर्ज किया। श्रीकांत का मूल पता वर्षा धर्म कांटा भंगेल और वर्तमान पता 003 एलेक्जेन्ड्रा डी ग्रांड ओमेक्स थाना फेस 2 नोएडा है।

मुकदमा दर्ज होते ही फरार हो गया था श्रीकांत पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना के बाद मुकदमा दर्ज होते ही श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था। मामले की जांच में पता चला कि श्रीकांत त्यागी एक दंबग और आपराधिक मानसिकता का व्यक्ति है। वह अपने गिरोह के सदस्य राहुल निवासी लिसडी थाना सिम्भावली जिला हापुड़ के साथ मिलकर जनता में भय की स्थिति उत्पन्न कर अपने निजी और गैंग के लाभ लिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है।

वाहनों पर उप्र शासन, विधायक आदि का मोनोग्राम लगाता था

उन्होंने बताया कि आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने  के लिए वह अपने वाहनों पर फर्जी तरीके, छल करके उत्तर प्रदेश शासन, विधायक आदि का मोनोग्राम लगाकर लोगों पर रोब गांठने के साथ डराता था। यही नहीं वह अपने वाहनों पर वीआईपी नंबर प्लेटों का उपयोग भी करता था।

गिरफ्तारी के 12 टीमों का किया गय़ा था गठन

उन्होंने बताया कि श्रीकांत द्वारा महिला से अभ्रद्र व्यवहार के मामले को पुलिस ने बेहद गंभीरता से चुनौती के रूप में लिया। श्रीकांत त्यागी और राहुल की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमों का गठन किया गया। श्रीकांत द्वारा अपराधो से अर्जित किए गए चार वाहनों, जिनमें दो फोर्चूनर कार तथा दो टाटा सफारी और एक होण्डा सिविक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फोर्चूनर वाहनो पर उ०प्र० शासन के चिन्ह और मोनोग्राम लगाए गए थे।

चाचा के पिस्टल से लोगों को डराता था

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि श्रीकांत अपराध जगत में रहते हुए अपने सगे चाचा उमेश चन्द्र त्यागी की लाइसेंसी पिस्टल से लोगों को डराता था। यह जानकारी होने पर पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा

उन्होंने बताया कि समाज विरोधी कृत्यों में लिप्त होने के तथ्य पाए जाने पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत गैंग लीडर श्रीकांत त्यागी और गैंग सदस्य राहुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

श्रीकांत की गिरफ्तारी पर था 25 हजार का इनाम

उन्होंने बताया कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। महिला संबंधी अपराध होने के कारण इस प्रकरण को अत्यन्त गम्भीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत श्रीकांत की गिरफ्तारी के लिए गठित 12 पुलिस टीमों के साथ ही फिजिकल टेक्निकल सर्विलांस का भी 24X7 उपयोग करते हुए हर संभव प्रयास किया गया।

उत्तराखंड व पश्चिमी उप्र में मारे गए छापे

उन्होंने बताया कि श्रीकांत की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ सहित विभिन्न जिलों में लगातार तलाश कर रही थी। इसके संभावित संभावित स्थानों, टोल, मार्केट आदि के सीसीटीवी की जांच की।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में श्रीकांत कई स्थानो पर देखा गया। इससे पुलिस टीम को उसकी सटीक लोकेशन मिली। अभियुक्त श्रीकांत की लोकेशन अनेक स्थानों पर मिली परन्तु यह शातिर है कि टीम के वहाँ पहुँचने से 15-20 मिनट पूर्व ही निकल लेता था।

मुखबिरों से भी मिल रही थी टीम को लोकेशन

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिरों तथा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से लगातार उसकी लोकेशन मिल रही थी। इससे किसी भी समय श्रीकांत की गिरफ्तारी संभव थी।

महिला पुलिस अधिकारी भी थी टीम में शामिल

उन्होंने बताया कि महिला संबंधी अपराध होने के कारण महिला पुलिस अधिकारी भी इन टीमों को निर्देशित कर अपना निरंतर सहयोग दे रही थीं। आज मंगलवार को यह जानकारी मिलने पर कि श्रीकांत अपने साथी राहुल के साथ ऋषिकेश से चलकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे होते हुए गौतमबुद्धनगर आएगा और न्यायालय में आत्मसमर्पण का प्रयास करेगा। यह जानकारी मिलते ही चार नजदीकी पुलिस टीमों ने परतापुर लूप मेरठ बाईपास पर एकत्र होकर रणनीति बनाकर टीम के सदस्यों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया और कुछ समय बाद ग्रे कलर की बलेनो कार पर आ रहे श्रीकांत त्यागी को पुलिस के वाहन लगाकर घेर लिया और इस प्रकार उसे सहयोगियों के साथ करीब 10.30 बजे पूर्वाह्न गिरफ्तार कर लिया गया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close