उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडानोएडा वेस्टराजनीति

दबाबः महापंचायत स्थल पर त्यागी समाज के लोगों के आने का सिलसिला शुरू, आसपास के जिलों से काफी लोग आए

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज ने बुलाई है महापंचायत, लगा रहे उत्पीड़न का आरोप, जेल से रिहा करने की मांग

नोएडा। श्रीकांत त्यागी और  उसकी पत्नी अन्नू त्यागी के समर्थन में यहां भंगेल के रामलीला मैदान में आयोजित महापंचायत में त्यागी समाज के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। महापंचायत को थ्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। आसपास के थानों की पुलिस के अलावा आरएएफ की टीम भी तैनात की गई है।

 

महापंचायत में पश्चिम उत्तर प्रदेश खासतौर से मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत आदि जिले के त्यागी समाज के लोग पुहंच रहे हैं। महापंचायत में त्यागी समाज के लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई है। महापंचायत को विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने समर्थन देने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। महापंचा में राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े लोग भी काफी संख्या में मौजूद हैं।

क्या है मामला

पिछले दिनों नोएडा के सेक्टर 93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में भाजपा के कथित नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसायटी की निवासी एक महिला से दुर्व्यवहार, गाली-गलौज, धक्कमुक्की आदि का विडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस मामले को पुलिस और भाजपा गौतमबुद्ध नगर के सांसद डा.महेश शर्मा ने गंभीरता से लिया था। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होते ही श्रीकांत त्यागी भूमिगत हो गया था। त्यागी की गिरफ्तारी के डा.महेश शर्मा ने पुलिस पर काफी दबाव डाला था। पुलिस ने त्यागी गिरफ्तारी के लिए 12 दर्जन टीमों को गठन किया था। पुलिस की ये टीमें त्यागी के संभावित ठिकानों पर छापे मारने शुरू कर दिए। बाद उसे पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। श्रीकांत इस समय जेल में बंद है।

क्यों आयोजित की गई है महापंचायत

त्यागी समाज के लोगों का आरोप है कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी और उसके ठिकानों का पता लगाने के लिए उसकी पत्नी अन्नू त्यागी तीन दिनों तक अवैध हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। यहां तक कि उसे उत्पीड़ित किया गया। त्यागी समाज का मानना है कि अन्नू को हिरासत में रखना और उसे प्रताड़ित करना गलत हुआ। वे इसके लिए दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को खिलाफ कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं। त्यागी समाज का मानना है कि श्रीकांत त्यागी पर जितनी आपराधिक धाराएं लगाई गई हैं वह गैरवाजिब है। गुंडा एक्ट लगाना तो सरासर गलत है। त्यागी समाज का मानना है कि जितनी धाराएं उस लगाई गई हैं वह भाजपा सांसद के दबाव में लगाई गई हैं। वे श्रीकांत त्यागी पर से गुंडा एक्ट सहित विभिन्न धाराएं हटवाने और उसकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। एक खासबात यह है कि त्यागी समाज भाजपा या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नहीं बल्कि स्थानीय सांसद डा.महेश शर्मा से बेहद नाराज हैं। वे सांसद के खिलाफ जांच कराने की मांग भी कर रहे हैं।

सुरक्षा के व्यापक प्रबंध   

भंगेल के रामलीला मैदान में आयोजित त्यागी समाज की महापंचायत के मद्देनदर गौतबुद्ध नगर की कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के व्यापाक इंतजाम किए हैं। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आसपास के थानों की पुलिस महापंचायत स्थल के पास लगाई गई है। इनके अलावा त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की टीम भी लगाई गई है।

पुलिस को दिया एक घंटे का समय

महापंचायत स्थल से पुलिस से मंच साझा करने वाले ने कहा श्रीकांत त्यागी की गैंगस्टर धारा कर खतम एक घंटे में उसे रिहा करे। इसी वक्ता ने कहा तीन बजे तक श्रीकांत छोड़ दिया जाना चाहिए। एक घंटे बाद श्रीकांत त्यागी महापंचायत के मंच पर होना चाहिए। अब देखना यह है कि पुलिस इस चेतावनी पर क्या कार्यवाही करती है।

Federal Bharat । महापंचायत स्थल पर पहुंची अन्नू त्यागी।

डीएम त्यागी समाज के बीच पहुंचे

महापंचायत में प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अल्टीमेटम के मद्देनजर जिलाधिकारी सुहास एलवाई त्यागी समाज से बातचीत के लिए महापंचायत स्थल रामलीला मैदान पहुंचे।

Federal Bharat। त्यागी समाज से महापंचायत स्थल भंगेल रामलीला मैदान में वार्ता करते जिलाधिकारी सुहास एलवाई (बीच में)।

त्यागी समाज के लोगों ने वार्ता में श्रीकांत की पत्नी अन्नूु त्यागी को भी शामिल करने की मांग की। जिलाधिकारी अन्नूु त्यागी को वार्ता में शामिल करने पर सहमत हो गए। महापंचायत स्थल अन्नू त्यागी बुलाई गईं। वे वहां पहुंची। उनके वहां पहुंचते अन्नू त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज के लोगों ने नारे लगाए। महापंचायत में जिलाधिकारी और त्यागी समाज के बीच बातचीत चल रही थी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close