उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्ट

कार्यक्रमः ग्रेटर नोएडा में सात दिनों तक रहेंगे बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री, सजेगा दरबार

बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक झलक देखने के लिए लोग हैं बेकरार, कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, कलश यात्रा निकलेगी

नोएडा। बागेश्वर धाम प्रमुख स्वामी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां ग्रेटर नोएडा में सात दिनों तक रहेंगे। इस दौरान उनके कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यहां उनका दरबार सजेगा। लोग उनके दर्शनों के लिए काफी बेकरार हैं। उनको लोग जल्दी से जल्दी अपने बीच में देखना चाहते है।

कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट के शेलिंद्र शर्मा ने यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बताया कि बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री का सारा कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के जेतपुर मेट्रो डिपो के पास होगा। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भूमि पूजन हो चुका है। यह आयोजन “अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट” करवा रहा है।

नौ जुलाई को निकाली जाएगी कलश यात्रा

उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 10 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। यहां उनका दहबार सजेगा। इससे पहले 9 जुलाई को ग्रेटर नोएडा शहर में सुबह आठ बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। 12 जुलाई की सुबह 10 बजे  से महादेव के दरबार का आयोजन होगा।

कर्नाटक में लगा था दरबार

उन्होंने बताया कि यहां से पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कर्नाटक में दो दिवसीय दरबार लगा था। उसके बाद वह एकांतवास में चले गए थे। अब एकांतवास से आने के बाद वह ग्रेटर नोएडा आएंगे। यहां कार्यक्रम के आयोजकों का दावा है कि इस कार्यक्रम में देशभर से भक्त और श्रद्धालु पहुंचेंगे। उनका दावा है कि यहां पर अब तक का सबसे बड़ा पंडाल लगेगा।

धर्म के प्रति जागरूक करते हैं बाबा

उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं। वे जो व्यक्ति सनातन धर्म के प्रति गलत भाषा का इस्तेमाल करता है, उसे किसी भी प्लेटफार्म पर जवाब देने से वे पीछे नहीं हटते। बागेश्वर प्रमुख का कहना है कि वह भारत को अखंड भारतवर्ष के रूप में देखना चाहते हैं। वे भगवान हनुमान जी के परम भक्त हैं। उनको चाय पीने का अधिक शौक है। धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि वह अपने बाबा की जूठी चाय पीते थे। वह उनके लिए प्रसाद की तरह था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close