उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

विरोधः अग्निपथ योजना रद कराने की मांग पर माकपा का प्रदर्शन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा

 नोएडा। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना रद कराने, सेना में स्थाई भर्ती शुरू करने आदि की मांगों समर्थन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गौतमबुद्ध नगर कमेटी ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया।

कहां हुआ प्रदर्शन

मार्क्सवादी पार्टी के कार्यकर्ता सेक्टर- 8, नोएडा बॉस बल्ली मार्केट में एकत्र हुए और वहां पर विरोध प्रदर्शन किया। वे देश सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना बंद करो, खाली पड़े सभी सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करो आदि के  भी नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शनकारों को किया संबोधित

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा ने मोदी सरकार की अग्निपथ योजना की कड़ी आलोचना की और देश हित में इस योजना को वापस लिए लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना देश के बेरोजगार युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ तो है ही साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेना में ठेका प्रथा शुरू करना ही इसका मकसद है। जिसका सेना की कार्य क्षमता गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने अग्निपथ योजना को रद कर सेना में स्थाई भर्ती शुरू करने की मांग की।

कौन कर रहे थे प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन में माकपा नेता भरत डेंजर, रामाकांत सिंह, रविंद्र भारती, सीटू नेता पूनम देवी, भोला सिंह आदि शामिल थे और लोगों को संबोधित भी किया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close