नोएडानोएडा वेस्ट

पूर्व दिगंता फाउंडेशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

आखिर कैसे मनाया गया, क्या किया गया बच्चों के साथ

नोएडा। पूर्व दिगंता फाउंडेशन ने सेवा भारती के साथ मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर समाज के गरीब तबके के बच्चों के लिए कला चित्र प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 19 नोएडा के कम्युनिटी सेंटर (सामुदायिक केंद्र) में किया गया।

प्रतियागिता में नोएडा के हर क्षेत्र से करीब 150 बच्चे पर्यावरण के विभिन्न विषयों पर चित्र बनाया। बच्चों के बनाए गए चित्रों का विषय खासतौर से जल संरक्षण,  पौधारोपण और उसके उपयोग सहित अन्य इसी तरह के विषय थे। बच्चों ने पर्यावरण संबंधित समस्याएं भी चित्रों के माध्यम से कागजों पर उकेरा।

बाद में प्रतियोगिता के आयोजकों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया और सभी बच्चों को भोजन का पैकेट दिया

पिछले तीन वर्षों से पूर्व दिगंता फाउंडेशन निरंतन सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। उसी श्रृंखला में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया था।

बहुत ही कम समय में फाउंडेशन ने दिल्ली एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)  में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी एक पहचान बना ली है। आगे भी इसी क्रम में अनेक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कृत संकल्प है।

चित्र कला प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित अत्री, संस्था के सदस्य देवाशीष चौधरी,  अरिंदम मुखर्जी,  पुष्पोल बैनर्जी,  अरूप बोस,  देवाशीष गुप्त,  जोयदीप , प्रोबीर घोष और शुभाशीष गुप्त आदि शामिल थे। सेवा भारती की सदस्य अंजली चटर्जी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पूर्व दिगंता फाउंडेशन के आयोजकों ने ये भी संकल्प लिया की वे और भी  सामाजिक कार्य आयोजित करते रहेंगे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close