crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

झगड़ाः गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों व विद्यार्थियों हुई मारपीट, 33 लोग हिरासत में

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप, थाने में लिखाई रिपोर्ट, दोनों पक्ष के लोग लिए गए हिरासत में, पुलिस कर रही मामले की जांच

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विद्यालय के विद्यार्थियों और सुरक्षा गार्डों के बीच देर रात झगड़ा हो गया। देखते ही देखते यह झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर 33 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

किस बात हुआ झगड़ा, पुलिस कर रही जांच

आज रविवार की देर रात करीब 10.30 बजे थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड और जिम्स हॉस्टल के विद्यार्थियो के बीच किसी मामले को लेकर मुंशी प्रेमचंद्र हॉस्टल में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते यह झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों ओर से जमकर लात-घूसे चले। इसमें दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए हैं। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों ही पक्षों के 33 लोगों को हिरासत में लिया है। झगड़ा क्यों हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close