शेफाली जरीवाला की मौत से उठे सवाल – कितनी गंभीर है Cardiac Arrest की स्थिति?

नोएडा: ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह दुखद है। खबरों के मुताबिक, 42 वर्षीय शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।
क्या होता है कार्डियक अरेस्ट?
कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी स्थिति है जब दिल की धड़कनें अचानक पूरी तरह से बंद हो जाती हैं। इसका मतलब है कि दिल शरीर में खून पंप करना बंद कर देता है, जिससे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती।
यदि इस स्थिति में मरीज को तुरंत CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) या डिफिब्रिलेटर की सहायता न मिले, तो कुछ ही मिनटों में व्यक्ति की मौत हो सकती है।
कार्डियक अरेस्ट के मुख्य कारण और रिस्क फैक्टर
Cleveland Clinic के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
कोरोनरी आर्टरी डिजीज: जब दिल की धमनियों में रुकावट आ जाती है।
पूर्व में हार्ट अटैक का अनुभव: जिन लोगों को पहले हार्ट अटैक हो चुका है, उन्हें कार्डियक अरेस्ट का खतरा ज्यादा होता है।
दिल की मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियां
उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) या उच्च कोलेस्ट्रॉल
जन्मजात हृदय रोग
इलेक्ट्रिक शॉक लगना
ड्रग्स या शराब का अधिक सेवन
पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स की कमी
अत्यधिक तनाव या डर की स्थिति
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या अंतर है?
बहुत से लोग हार्ट अटक और कार्डियक अरेस्ट को एक जैसा मानते हैं, लेकिन इन दोनों में बड़ा अंतर है।
हार्ट अटैक तब होता है जब दिल की किसी नस में रुकावट आ जाती है, जिससे दिल का कुछ हिस्सा ऑक्सीजन के बिना रह जाता है।
जबकि कार्डियक अरेस्ट में दिल की धड़कनें अचानक बंद हो जाती हैं, जिससे व्यक्ति तुरंत बेहोश हो सकता है और सांस लेना बंद कर देता है।
कार्डियक अरेस्ट से कैसे बचाव करें?
नियमित हेल्थ चेकअप कराएं, खासकर दिल से जुड़ी जांचें।
हेल्दी डाइट लें और कोलेस्ट्रॉल तथा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें।
धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं।
तनाव से बचने के लिए योग, मेडिटेशन जैसे उपाय करें।
अगर फैमिली में हृदय रोग का इतिहास है, तो विशेष सतर्कता बरतें।
CPR की ट्रेनिंग लेना फायदेमंद हो सकता है, ताकि आप किसी आपात स्थिति में मदद कर सकें।




