×
Uncategorized

Noida: कोतवाली प्रभारी के लाइन हाजिर पर उठे सवाल, भाजपाइयों को खुली छूट…होते सपाई तो गुंडागर्दी?

उन्होंने लिखा कि ये कहावत नोएडा में सही साबित होती है। भाजपा नेता के पुत्र हूटर बजाते हुए पूरे सेक्टर में घूमेंगे तो पुलिस करवाई कर दे तो कोतवाल साहब लाइन हाजिर हो जाते है।

नोएडा में फेज-3 कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। सूत्रों की माने तो यह कार्रवाई भाजपा नेता के बेटे की हूटर लगी कार को पकड़ने पर की गई। कार को पकड़ने के बाद पुलिस की कहासुनी हुई थी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, प्रशासनिक जरुरतों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात सेक्टर-71 स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर के पास फेस-3 कोतवाली पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान वहां एक कार पहुंची और उसमें हूटर बज रहा था। पुलिस ने जांच के लिए कार को रोका। वह कार भाजपा के जिला मंत्री के बेटे की निकली।

जिसके बाद लोगों के निशाने पर नोएडा पुलिस और भाजपा आ गई है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी जमकर भड़ास निकाल रहे है। डॉ. आश्रय गुप्ता ने एक्स पर लिखा कि जब सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का?।

उन्होंने लिखा कि ये कहावत नोएडा में सही साबित होती है। भाजपा नेता के पुत्र हूटर बजाते हुए पूरे सेक्टर में घूमेंगे तो पुलिस करवाई कर दे तो कोतवाल साहब लाइन हाजिर हो जाते है।

आखिर सपा या अन्य दल के नेता के सुपुत्र होते तो शायद ये खबर ऐसी न होती। गुंडागर्दी की खुली छूट है। भाजपा नेताओं और उनके बेटे के लिए कानून व्यवस्था जाए भाड़ में। अब कोई ये मत बोलना की हूटर बजाके गुंडई करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता होते है। उन्होंने यूपी पुलिस को टैंग करते हुए लिखा कि पुलिस भी सत्ता के आगे घुटने टेकने लगी है, क्या कोई इस कोतवाल की आवाज़ को उठाएंगे?

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close