राजनीतिराज्य

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की नौ उम्मीदवारों की सूची, हरियाणा से किरण चौधरी को मिला टिकट

नई दिल्ली(फेडरल भारत न्यूज): भाजपा ने राज्यसभा उपचुनावों के लिए नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की है। हरियाणा से किरण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राजस्थान से रवनीत बिट्टू प्रत्याशी होंगे। चौ. बंसीलाल की पुत्रवधु किरण चौधरी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं।

महासचिव ने जारी की सूची
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। असम से मिशन राज दास और रामेश्वर तैली, बिहार से मनन कुमार मिश्र, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से जार्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहिंता, राजस्थान से रवनीत बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाधाजी उम्मीदवार होंगे। मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में किरण चौधरी के नाम पर मुहर लगाई गई थी।

Mukesh Pandit

Tags

Related Articles

Back to top button
Close