गले मिले रामकृपाल यादव और तेजस्वी, कृषि मंत्री बोले-राजद अपने कर्मों की वजह से शून्य पर हो जाएगी समाप्त
विधानसभा के अंदर तेजस्वी यादव से गले मिलने के सवाल पर रामकृपाल ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है। राजनीति होती रहती है। यह हमारी शिष्टाचार भेंट है।

बिहार में 2025 चुनाव के बाद पहला शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इस दौरान चुनाव में जीतकर आए सभी 243 विधायकों को श्पथ दिलाई गई। इसी बीच विधनसभा में एक बेहतरीन नजारा देखने को मिला। तेजस्वी यादव अपने सीट से उठकर भाजपा के शामिल नीतीश कैबिनेट के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से गले मिले।
विधानसभा के अंदर तेजस्वी यादव से गले मिलने के सवाल पर रामकृपाल ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है। राजनीति होती रहती है। यह हमारी शिष्टाचार भेंट है। इसमें किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को राजद नेता तेजस्वी यादव से विधानसभा के भीतर गले मिले। बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राजद शून्य पर जाकर समाप्त हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभी तो राजद किसी तरह मुख्य विपक्षी दल का दर्जा बचा पाया है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद कहा कि राजद अपने कर्मों के कारण शून्य पर समाप्त हो जाएगा। उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया और कहा कि राजनीति अपनी जगह है, व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह। रामकृपाल ने लालू प्रसाद यादव के साथ अपने पुराने पारिवारिक संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।




