राष्ट्रीय ब्राह्मण एवं सनातन एकता संघ, गौतमबुद्ध नगर का भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन 1 मार्च को

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : राष्ट्रीय ब्राह्मण एवं सनातन एकता संघ, गौतमबुद्ध नगर द्वारा दिनांक 1 मार्च (रविवार) को सायं 5 बजे भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन महागुण मायवुड सोसायटी, गौड़ सिटी 2 में किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक पंकज दुबे एवं उनकी टीम द्वारा सुंदर भजन एवं पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक शर्मा (जिला अध्यक्ष, भाजपा गौतमबुद्ध नगर), विशिष्ट अतिथि गणेश शंकर त्रिपाठी (सेवानिवृत्त कमिश्नर) एवं विरेन्द्र मिश्रा (सेवानिवृत्त जीएसटी कमिश्नर) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
संघ के पदाधिकारी राजकुमार दूबे ने बताया कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक एकता और सनातन मूल्यों को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं सैकड़ों की संख्या में समाजबंधु सहभागिता करेंगे।
संघ ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




